{"_id":"67ddb20d5fd05987040c3d6b","slug":"electricity-supply-was-disrupted-for-five-hours-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-123800-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: पांच घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: पांच घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित
विज्ञापन
गोपीगंज नगर के उत्तरी दक्षिणी फीडर के ट्रांसफॉर्मर पर शुक्रवार को बिजली विभाग ने स्मार्ट मीटर लगाया है। इस कारण सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक पूरे नगर की बिजली सप्लाई बंद रही। इससे नगर के 50 हजार आबादी को परेशानी उठानी पड़ी। आगामी दो से तीन दिनों तक मीटर लगाने का कार्य किया जाएगा।
शुक्रवार को एजेंसी की तरफ से दक्षिणी-उत्तरी फीडर के ट्रांसफॉर्मर पर स्मार्ट मीटर लगाया गया। इसके कारण करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। जेई माधव द्विवेदी ने बताया कि जगह-जगह लगाए गए ट्रांसफॉर्मरों में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू है।
अभी दो से तीन दिन तक मीटर लगाने का कार्य और चलेगा। बिजली सप्लाई बंद होने से नगर वासियों के सामने पेयजल का संकट रहा। पालिकाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि बिजली बंद होने पर जनरेटर से टंकी लोड कर पेयजल व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जाती है।