फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Electricity supply to 25 villages remained disrupted throughout the day, 65 thousand consumers were troubled

Bhadohi News: दिनभर गुल रही 25 गांवों की बिजली, 65 हजार उपभोक्ता परेशान

Tue, 17 Sep 2024 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 25 villages remained disrupted throughout the day, 65 thousand consumers were troubled
सीतामढ़ी। 33 केवीए पारेषण लाइन में फाॅल्ट आने से सोमवार को सीतामढ़ी विद्युत उपकेंद्र के 25 गांवों के उपभोक्ताओं को दिन भर बिजली नहीं मिली। आपूर्ति बाधित रहने से 20 किमी के दायरे में दिन भर बिजली गुल रही। सीतामढ़ी उपकेंद्र के बारीपुर और सीतामढ़ी फीडर से पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति होती है। इससे करीब 25 गांवों के 60 से 65 हजार उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह नौ बजे अचानक फाॅल्ट आने से उपकेंद्र की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। बिजली कटने से नारेपार, सीतामढ़ी, सीतामढ़ी मंदिर, स्कूल कॉलेज, थाना कोइरौना, पुलिस चौकी सीतामढ़ी, सीएचसी डीघ, प्राथमिक स्वास्थ केंद्र कटरा, सहित बनकट, डीघ, अरई, खेमापुर, महरच्छ तुलसी आदि गांवों के दर्जनों बस्तियों में दिनभर बिजली गुल रही। मनोहरपुर के उपभोक्ता विद्यमान पांडे ने कहा कि आए दिन बिजली फाॅल्ट के चलते उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ता है। शिकायत के बावजूद कोई ध्यान नहीं दे रहा। कहा कि यदि जरा सी भी बारिश हुई तो पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। सीतामढ़ी उपकेंद्र के अवर अभियंता अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि बारिश 33 केवीए लाइन ब्रेक डाउन हो गई थी। ब्रेकडाउन ठीक लिया गया है, आपूर्ति बहाल की जा रही है।
विज्ञापन


लो वोल्टेज की समस्या से कोनिया के उपभोक्ता त्रस्त

सीतामढ़ी। कोनिया क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं, लेकिन सीतामढ़ी उपकेंद्र से लो वोल्टेज की समस्या को दूर नहीं किया जा पा रहा है। लोगों का कहना है कि लो वोल्टेज से मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पाता। जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed