फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Electricity supply has been stalled since a month, villagers demonstrated

महीनेभर से ठप है बिजली आपूर्ति, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 12 May 2021 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply has been stalled since a month, villagers demonstrated
वहिदानगर। डीघ के सोनपुर-कटरा तटवर्ती गांव में ग्रामीणों ने आपदा समिति के खिलाफ प्रदर्शन कर चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में बिजली न पहुंचाई गई तो ग्रामीण डीएम का घेराव करने के लिए विवश होंगे। इस दौरान आरोप लगाया कि आठ अप्रैल को आए चक्रवाती तूफान की जद में आकर तार और खंभे टूट गए थे जो अभी तक न बदले जा सके न ही विद्युत विभाग उसकी सुधि ले रहा है।
विज्ञापन

दरअसल बिजली न मिलने का परिणाम है कि गांव की गुलरिहान, बोधान और बलुआ बस्ती के कनेक्शनधारक अंधेरे में रहने के लिए मजबूर हो चुके हैं। वहीं महामारी का प्रभाव अधिक होने से कोई मोबाइल तक चार्ज करने के लिए तैयार नहीं होता है। ऐसे में पेयजल संसाधन, आटा-तेल चक्कियां, इन्वर्टर आदि शोपीस बनकर ठप्प पड़े हैं। गंगा नदी का क्षेत्र नजदीक होने के कारण रात का समय काटना लोगों के लिए हमेशा मुश्किल रहता है। इसका प्रमुख कारण है कि गर्मी अधिक होने से बस्तीवासी बाहर सोते हैं और उन्हें खुंखार जंगली जानवरों, विषैले जीव-जंतुओं से अनहोनी होने की चिंता सताती रहती है। उपकेंद्र सीतामढ़ी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों से शिकायत का कोई असर नहीं है। एक्सईएन सदर मनोज कुमार ने बताया कि मामला दैवीय आपदा से जुड़ा है। टूटे तार, गिरे खंभों को बदलवाने की प्रक्रिया आपदा समिति से पूरी करा ली गई है। दो-तीन दिन में ग्रामीणों की समस्या दूर करा दी जाएगी। इस अवसर पर प्रदर्शन करने वालों में अभिषेक यादव, मुरली, गुलाम रसूल, छोटेलाल पाल, विकास, रामलाल, धर्मेंद्र यादव, अजय पाल, रामश्रृंगार निषाद, सिखारीलाल, देवीप्रसाद यादव, शेषमनि, अनिल विश्वकर्मा आदि रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed