फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Electricity saved from renewable energy, there was no problem even in the shortage

अक्षय ऊर्जा से बचाई बिजली, किल्लत में भी नहीं हुई दिक्कत

Fri, 06 May 2022 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Electricity saved from renewable energy, there was no problem even in the shortage
ज्ञानपुर। गर्मी के दिनों में भीषण बिजली कटौती से लोग परेशान होते हैं। इस बार तो प्रदेश में इस तरह से बिजली संकट गहराया कि शहर से लेकर गांव तक के लोग परेशान हो गए। ग्रामीण क्षेत्रों में तो आठ-दस घंटे तक आपूर्ति पहुंच गई थी। इन सबके बीच कालीन नगरी के कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने अक्षय ऊर्जा की बदौलत इस मुश्किल घड़ी को बड़े ही आसानी से गुजार दिया। एक तरफ बिजली बचाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ऊपर से अपने व्यवसाय को भी निर्बाध रूप से चलाया। भदोही जिले में इस समय सौर ऊर्जा के संयंत्र लगाने वालों की संख्या बढ़ रही है। चाहे वह सोलर वॉटर पंप लगाने की बात हो या फिर घर में बत्ती, पंखे का इंतजाम करना हो। लोगों के इस प्रयास में नेडा विभाग भी सहयोग दे रहा है। हालांकि अभी तक जिले के किसी भी व्यक्ति ने इस तरह का सहयोग विभाग से लिया नहीं है। नेडा के अधिकारियों की मानें तो यदि कोई व्यक्ति अपने यहां ऑन ग्रीड का पैनल लगवाना चाहता है तो लगवा सकता है। इसके लिए अनुदान पर इंतजाम हो जाते हैं। सौर ऊर्जा से संबंधित संबंधित व्यवस्था के लिए सरकार अनुदान भी देती है। नेडा के परियोजना अधिकारी प्रेम शंकर सिंह बताते हैं कि यदि कोई व्यक्ति चाहे तो अपने यहां सोलर सिस्टम लगा सकता है। उससे बिजली बनाए और चाहे तो बेचे भी। बताया कि इसमें अनुदान भी मिलता है। बताया कि दो किलोवाट का कनेक्शन लगवाने में करीब 1.20 लाख रुपये का खर्च आता है। इसमें तीस फीसदी का अनुदान राज्य सरकार देती है और अधिकतम 30 हजार रुपये का और अनुदान मिलता है। इसे ऑन ग्रीड से जोड़ा जाता है। आप जो बिजली बनाएंगे उसे सीधे ग्रीड को देंगे। उसके बदले आपकेे भुगतान भी किया जाता है। यानी आपका काम भी हो गया और यदि ज्यादा बिजली बनी तो उसे बेच भी लिए। इसके लिए विद्युत विभाग में आवेदन करना होता है।पकरी के निवासी जितेंद्र गुप्ता कालीन के कारोबारी हैं। बताते हैं कि करीब पांच-छह साल पहले अपने प्रतिष्ठान में सोलर प्लेट लगवाया था। उसके बाद उसका काफी लाभ मिला। तब से अब तक सौरा ऊर्जा से दिनभर का काम चलता है। बारिश के मौसम में थोड़ी दिक्कत होती है, तो बिजली से काम चला लेते हैं। इससे बिजली बिल भी कम आता है। चौरी रोड निवासी मोबीन अहमद अंसारी ने अपने कालीन कारोबार और आवास के लिए डेढ़ वर्ष पूर्व 10 केवी का सोलर सिस्टम लगवाया। इसे दिन भर कारोबार के लिए इस्तेमाल करते हैं और बैट्री की मदद से रात में आवास में भी इस्तेमाल करते हैं। यदि किसी कारण दिक्कत होती है तो बिजली का इस्तेमाल करते हैं। बताया यह बहुत ही अच्छी व्यवस्था है। शीघ्र ही 10 केवी का सोलर सिस्टम और लगवाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed