फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Electricity employees protested against privatization took out a bike rally

Bhadohi News: बिजली कर्मचारियों ने किया निजीकरण का विरोध, बाइक रैली निकाली, आंदोलन की चेतावनी दी

Thu, 01 May 2025 06:37 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 01 May 2025 06:37 PM IST
सार

बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण का विरोध करते हुए बाइक रैली निकाली और आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि निजीकरण के फैसले को वापस लेना होगा अगर ऐसा नहीं हुआ तो विरोध प्रबल होगा।

विज्ञापन
Electricity employees protested against privatization took out a bike rally
विद्युत कर्मचारी बाइक रैली निकालते - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के प्रस्ताव को लेकर कर्मचारियों का विरोध बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाइक रैली निकालकर विरोध जताया। सरकार से निजीकरण को वापस लेने की मांग किया। कहा कि मांग पूरी न होने पर वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन


विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले निजीकरण के खिलाफ बिजली निगम के एसडीओ और अभियंता भदोही नगर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय से बाइक रैली की शुरूआत किया। यह रैली राजपुरा से सरोई बाजार, बभनौटी बाजार होते हुए ज्ञानपुर मुख्यालय पर जाकर खत्म हुई।
विज्ञापन


एसडीओ अवधेश पाल ने कहा कि इस निर्णय से अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों को काफी नुकसान होगा। रैली के दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी की। कहा कि बिजली निगम का निजीकरण अधिकारियों और कर्मचारियों के मानवाधिकारों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि इससे उपभोक्ताओं को भी नुकसान होगा। इस मौके पर धीरज मिश्रा, राजेश जायसवाल, प्रताप भार्गव, ज्योति प्रकाश, अभिषेक प्रजापति, अरशद अंसारी, टीजीटू सत्य प्रकाश जयप्रकाश भानु प्रताप धर्मेंद्र आदि विद्युत कर्मी मौजूद रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed