फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Electricity cut off for 120 defaulters, case registered against four

Bhadohi News: 120 बकायेदारों की बत्ती गुल, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 04 Jan 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut off for 120 defaulters, case registered against four
बकायेदारों को लेकर बिजली विभाग ने सख्त रूख अपनाया है। शुक्रवार को अवर अभियंताओं ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में अभियान चलाकर 120 बकायेदारों की बत्ती गुल की। इसके अलावा विद्युत चोरी के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस दौरान 17.25 लाख की वसूली की गई।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता आरबी शर्मा ने कारपेट सिटी के अवर अभियंता मनोज कुमार के साथ दरोपुर सहित कई मोहल्ले में स्वयं चेकिंग की। उन्होंने बकायेदारों को ओटीएस का लाभ उठाने को कहा।
विज्ञापन

कहा कि बकाया बिल न जमा करने पर बत्ती गुल करना विभागीय विवशता होगी। उधर टाउन फीडर के अवर अभियंता प्रमोद चौहान ने पिपरी, फत्तूपुर, सालिमपुर, रयां व जलालपुर में अभियान चलाक 35 बकायेदारों की बत्ती गुल की और 5.55 लाख रुपये वसूले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा मिल फीडर के अवर अभियंता अरशद अंसारी ने 32 कनेक्शन काटे और 6.65 लाख वसूली की। एक्सईएन के साथ कारपेट सिटी फीडर के अवर अभियंता ने दरोपुर व काशीपुर को निशाने पर लेते हुए 25 की बत्ती गुल करते हुए 1.65 लाख वसूले।

इसी क्षेत्र के चार लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया गया। नईबाजार फीडर के अवर अभियंता सुजीत पटेल ने 17 कनेक्शन काटने के साथ 2.30 लाख की वसूली की, जबकि मूंसीलाटपुर फीडर के अवर अभियंता ज्योति प्रकाश ने 11 कनेक्शन काटे और 1.10 लाख की वसूली की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed