फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Electricity burning in dozens of villages due to trolley burning

ट्राली जलने से दर्जनों गांवों की बिजली गुल

Tue, 04 Aug 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Electricity burning in dozens of villages due to trolley burning
मोढ़। बरदहवां पावर हाउस से संचालित भोरी और भिखारीरामपुर फीडर की ट्राली मंगलवार को जल जाने से दर्जनों गांवों की आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। भीषण गर्मी में ग्रामीण उपभोक्ताओं को प्रकाश व्यवस्था से लेकर पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है, वहीं किसानों को सिंचाई की चिंता आसमान छूने लगी है। बताते हैं कि उक्त पावर हाउस पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों की मनमानी से कभी तार टूटने, पोल गिरने तो कभी ट्राली जलने का मामला तूल पकड़े रहता है जिसका कारण भी अनुरक्षण कार्य में लगी निजी कंपनी के अधीन तैनात कर्मचारियों की अवैध वसूली सामने आई है। लोगों ने यहां तक आरोप लगाया है कि विभागीय अनदेखी के कारण ही हल्की हवा चले या बारिश हो बिजली के आने और जाने का कोई ठौरठिकाना नहीं रहता है। कहीं मामूली फाल्ट भी होता है उसे ठीक करने के नाम पर सप्ताह भर का समय लगा दिया जाता है। सबकुछ जानते हुए भी उच्चाधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ता। ट्राली जलने से भिखारीरामपुर, बदलीपूर, बनकट ,बलीभद्रपुर, जोक्तिया, चकवैदिक, किशनपुर आदि गांवों की आपूर्ति बहाल न होने पर पप्पू दीक्षित, विनोद मिश, रामजी पुष्कर, वीरेंद्र यादव, देवेश मिश्र, कुंजबिहारी मिश्र, मार्कंडेय यादव ने एक्सईएन के घेराव की चेतावनी दी है। एक्सईएन रामकुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है ट्राली को ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed