फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   electricity

चार दिन से 50 गावों में बिजली ठप, अफसर मौन

Sun, 15 Mar 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
electricity
ज्ञानपुर/मोढ़। आंधी से कई क्षेत्रों में बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति चार दिन बाद भी बहाल नहीं हो सकी। बिजली विभाग की लापरवाही से 50 से अधिक गांवों में अंधेरा छाया है। इससे विभाग के खिलाफ उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब देने लगा है। विभाग की ओर से अविलंब आपूर्ति बहाल न हुआ तो ग्रामीण सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। बुधवार की रात में ओलावृष्टि और आंधी में पेड़ आदि गिरने से सैकड़ों खंभे और तार टूट गए। बृहस्पतिवार को आधे जनपद की बिजली आपूर्ति ठप रही, हालांकि ज्ञानपुर सर्किल की सक्रियता से सेमराध, सीतामढ़ी, वहिदानगर, कटरा फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में शुक्रवार शाम तक आपूर्ति बहाल हो गई लेकिन भदोही डिवीजन के करियावं उपकेंद्र से जुड़े 50 से अधिक गांवों में रविवार तक बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सका। संसाधन होने के बाद भी विभाग की लेटलतीफी से लोग परेशान हैं। चार दिन बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल न होने से उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब देने लगा है। बिजली-पानी और प्रकाश की व्यवस्था न मिलने से लोग परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि एक ओर विभाग मीटर आदि लगाकर लोगों से मनमानी बिल की वसूली कर रहा है लेकिन व्यवस्था के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। बिजली के अभाव में टीवी, फ्रिज, बल्ब, मोबाइल, इन्वर्टर आदि बेकार होकर घरों की शोभा बढ़ा रहे हैं। आलम यह है कि लोग ज्ञानपुर, सुरियावां, भदोही और मोढ़ जाकर मोबाइल को चार्च कर रहे हैं। जमुनीपुर अठगवां निवासी सतीश कुमार पाल ने बताया कि चार दिन से बिजली नहीं आ रही है। इससे घर के सभी लोगों का मोबाइल चार्ज करने के लिए ज्ञानपुर जाना पड़ता है। अविलंब आपूर्ति बहाल न होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी। जेई ओमप्रकाश कन्नौजिया ने बताया कि आंधी-पानी के कारण गिरे खंभे और तार को लगाने का काम तेजी से चल रहा है। कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। अधिशासी अभियंता भदोही डिवीजन राम कुमार ने कहा कि बड़ी मात्रा में खंभे और तार टूटे हैं, जिसे सही कराया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में काम पूरा हो चुका है वहां आपूर्ति शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि भदोही और ज्ञानपुर डिवीजन में करीब 200 खंभे और 15 किमी तार टूट गया है। इससे विभाग को 15 से 20 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed