फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Electrical blockade bhadoi

बिजली के लिए चक्काजाम

Tue, 04 Oct 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Oct 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
पाली विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने के विरोध में सोमवार को इलाके के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। तकरीबन 20 गांवों के लोगों ने बिजली व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने की मांग को लेकर पाली त्रिमुहानी पर चक्काजाम कर दिया। इससे तीनों सड़कों पर वाहनों की कतार लग गई। तकरीबन दो घंटे तक चले जाम के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम और एसडीओ के आश्वासन पर नागरिकों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन



पाली विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुआ। सोमवार को नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनय पांडेय की अगुवाई में नाराज लोगों ने पाली त्रिमुहानी पर चक्काजाम कर दिया। इसमें कई गांवों के लोग शामिल थे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले एक महीने से पाली उपकेंद्र से जुड़े गांवों में एक या दो घंटे बिजली बमुश्किल मिल पाती है। उसमें भी कई बार बिजली की कटौती की जाती है। तीन दिनों से उपकेंद्र से जुड़े गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इसकी शिकायत बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चक्काजाम के चलते ज्ञानपुर, दुर्गागंज और सुरियावां जाने वाली सड़कों पर रफ्तनी रुक गई। वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी मिलने   के बाद मौके पर पहुंचे ज्ञानपुर एसडीएम और एसडीओ             के आश्वासन पर लोगों ने जाम समाप्त किया। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की बिजली व्यवस्था शीघ्र ही दुरुस्त की जाएगी।



प्रदर्शन करने वालों में शेरू दुबे, राजन दुबे, राजू पाठक, साहब लाल तिवारी, फूलचंद्र दुबे, सोनू दुबे, शीलवंता मौर्या, छोटू, बाबूराम, बबलू पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed