फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Election observers reached the village, the reality of SIR revealed

Bhadohi News: गांव में पहुंचे चुनाव पर्यवेक्षक, एसआईआर की जानी हकीकत

Mon, 29 Dec 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Election observers reached the village, the reality of SIR revealed
औराई में ग्रामीण से बात करते चुनाव प्रेक्षक सिद्धार्थ जैन। स्रोत सूचना विभाग
घोसिया। चुनाव पर्यवेक्षक सिद्धार्थ जैन रविवार को जिले में पहुंचे। वह औराई के काशीराज इंटर कॉलेज पहुंचकर एसआईआर प्रक्रिया का गहन निरीक्षण किए। बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से मतदाता सूची की जानकारी मांगी। गांव पहुंचकर सत्यापन के बारे में बात किया। चुनाव पर्यवेक्षक ने बीएलओ से पूछा कि अब तक कितने मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, कितने मतदाता मृत पाए गए हैं और कितने नए नाम जोड़े गए हैं। बीएलओ ममता पांडेय ने सभी प्रश्नों का क्रमवार उत्तर देते हुए निरीक्षण के दौरान पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। पर्यवेक्षक एक मृतक मतदाता विश्राम पाल के घर पहुंचकर उनके पुत्र लल्ला पाल से बात किया। उन्होंने पूछा कि आपके पिता की मृत्यु कब हुई थी, जिस पर पुत्र ने बताया कि उनके पिता का निधन 16 नवंबर 2025 को हुआ। यह भी जानकारी दी गई कि उनकी माता का निधन लगभग एक साल पहले हो चुका है। दोनों माता-पिता के नाम पहले मतदाता सूची में दर्ज थे। इसके बाद नियमानुसार नाम काटने का फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ नाम विलोपित किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर एसआईआर का फॉर्म भरा जा रहा है। साल 2003 की मतदाता सूची में जिन परिवारों के नाम दर्ज थे, उनके आधार पर साल 2025 की नई मतदाता सूची में नामों का सत्यापन कर उन्हें अंकित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षक ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बिल्लो से भी एसआईआर से जुड़ी जानकारी ली। पूछा कि आखिरी फॉर्म कब जमा किया गया, जिस पर 12 दिसंबर की तिथि की पुष्टि की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाता सूची का पनरीक्षण पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और नियमों के अनुसार किया जाए। इस मौके पर डीएम शैलेष कुमार, एडीएम श्याममणि त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed