फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Elderly man on death blockade, the stones

अधेड़ की मौत पर चक्का जाम, किया पथराव

Mon, 11 Jul 2016 01:51 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Mon, 11 Jul 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Elderly man on death blockade, the stones
दुर्घटना में अधेड़ की मौत के बाद सड़क जाम किए ग्रामीण और उनसे वार्ता करते अधिकारी और विधायक
 कोतवाली क्षेत्र के नयेपुर पिपरिस में भदोही-दुर्गागंज मार्ग पर रविवार को सुबह तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से साइकल सवार अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने दुर्घटना स्थल पर शव रख कर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान वाहनों को रोकने के लिए पर युवकों ने पत्थर भी चलाए। सूचना पाते ही एसडीएम रामजी लाल, सीओ परमहंस मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पहुंच गए। उसी दौरान विधायक जाहिद बेग भी वहां पहुंचे। विधायक और पुलिस प्रशासन के समझाने पर तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन

नयेपुर पिपरिस निवासी दशरथ पाल (55)मुंबई में मिठाई की दुकान पर हलवाई के रूप में काम करता है। पांच महीने के अंतराल पर वह शनिवार को ही घर लौटा था। मृतक के छोटे भाई हसरत पाल ने बताया की रविवार को सुबह वे साइकल से अपने मित्रों से भेंट करने के लिए निकले थे। हम लोग भी किसी अनहोनी से अंजान अपने काम में लगे थे कि थोडी ही देर में दुर्घटना की सूचना  मिली और भागकर सड़क पर पहुंचे तो मौके पर भारी भीड़ जमा थी। प्रत्यक्षदर्शी जितेंद्र पाल ने बताया कि दशरथ अपने बाएं पटरी से जा रहा था। एक स्थान पर सड़क की पटरी पर काफी संख्या में नई ईटें बिखरे थे। वहीं पर मोढ़ की ओर  से तेज रफ्तार में आई पिकअप ने उसे जोर का धक्का मारा जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। देखते  देखते पिकप आखों से ओझल हो गया। जबकि कुछ लोग घायल दशरथ को राजकीय अस्पताल लेकर भागे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही वहां जुटी गुस्साई भीड़ ने शव सड़क पर रख सडक जाम लगा दिया। जाम शुरु करते समय ही कुछ वाहन जो निकलना चाह रही थी उन पर युवकों ने पत्थर  चलाए। इससे कई वाहनों की आंशिक क्षति भी हुई। मौके पर अधिकारियों से ग्रामीणों ने पिकअप चालक व सड़क की पटरी पर अतिक्रमण करने वाले के विरुद्ध मुकदमा  दर्ज कर करने सहित गरीब मृतक आश्रितों को शासन से आर्थिक सहयोग दिए जाने की मांग कर रहे थे। आश्वासन मिलने पर लगभग तीन घंटे के बाद जाम समाप्त हो सका। पुलिस पिकअप चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed