{"_id":"5782ae244f1c1b6c117f99a6","slug":"elderly-man-on-death-blockade-the-stones","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की मौत पर चक्का जाम, किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ की मौत पर चक्का जाम, किया पथराव
bhadohi hindi news
Updated Mon, 11 Jul 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में अधेड़ की मौत के बाद सड़क जाम किए ग्रामीण और उनसे वार्ता करते अधिकारी और विधायक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के नयेपुर पिपरिस में भदोही-दुर्गागंज मार्ग पर रविवार को सुबह तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से साइकल सवार अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने दुर्घटना स्थल पर शव रख कर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान वाहनों को रोकने के लिए पर युवकों ने पत्थर भी चलाए। सूचना पाते ही एसडीएम रामजी लाल, सीओ परमहंस मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पहुंच गए। उसी दौरान विधायक जाहिद बेग भी वहां पहुंचे। विधायक और पुलिस प्रशासन के समझाने पर तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नयेपुर पिपरिस निवासी दशरथ पाल (55)मुंबई में मिठाई की दुकान पर हलवाई के रूप में काम करता है। पांच महीने के अंतराल पर वह शनिवार को ही घर लौटा था। मृतक के छोटे भाई हसरत पाल ने बताया की रविवार को सुबह वे साइकल से अपने मित्रों से भेंट करने के लिए निकले थे। हम लोग भी किसी अनहोनी से अंजान अपने काम में लगे थे कि थोडी ही देर में दुर्घटना की सूचना मिली और भागकर सड़क पर पहुंचे तो मौके पर भारी भीड़ जमा थी। प्रत्यक्षदर्शी जितेंद्र पाल ने बताया कि दशरथ अपने बाएं पटरी से जा रहा था। एक स्थान पर सड़क की पटरी पर काफी संख्या में नई ईटें बिखरे थे। वहीं पर मोढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आई पिकअप ने उसे जोर का धक्का मारा जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। देखते देखते पिकप आखों से ओझल हो गया। जबकि कुछ लोग घायल दशरथ को राजकीय अस्पताल लेकर भागे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही वहां जुटी गुस्साई भीड़ ने शव सड़क पर रख सडक जाम लगा दिया। जाम शुरु करते समय ही कुछ वाहन जो निकलना चाह रही थी उन पर युवकों ने पत्थर चलाए। इससे कई वाहनों की आंशिक क्षति भी हुई। मौके पर अधिकारियों से ग्रामीणों ने पिकअप चालक व सड़क की पटरी पर अतिक्रमण करने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर करने सहित गरीब मृतक आश्रितों को शासन से आर्थिक सहयोग दिए जाने की मांग कर रहे थे। आश्वासन मिलने पर लगभग तीन घंटे के बाद जाम समाप्त हो सका। पुलिस पिकअप चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।