फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Eighth installment will reach the account of two lakh farmers

दो लाख किसानों के खाते में पहुंचेगी आठवीं किस्त

Fri, 07 May 2021 06:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Eighth installment will reach the account of two lakh farmers
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण काल में आर्थिक परेशानी से जूझ रहे जिले के दो लाख किसानों को जल्द ही पीएम किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त मिलेगी। 10 मई को दो लाख किसानों को खाते में दो-दो हजार की रकम भेजी जाएगी।
विज्ञापन

कर्ज के बोझ से दबे और आत्महत्या कर रहे किसानों को राहत देने के लिए दिसंबर 2018 में केंद्रीय बजट में किसानों को छह हजार वार्षिक देने की व्यवस्था की गई। यह धनराशि किसानों को तीन किस्तों में दी जा रही है। पहली किस्त दिसंबर 2018 से शुरू करने का निर्देश दिया गया था। कृषि गणना के अनुसार 1.87 लाख किसान पंजीकृत थे लेकिन इस समय वरासत आदि होने के कारण इसकी संख्या बढ़कर 2.01 लाख पर पहुंच गई है। गाइड लाइन के अनुसार आठवीं किस्त 25 अप्रैल को ही भेज देनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन

इस संबंध में उप निदेशक कृषि अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि 2.01 लाख किसानों के खाते में किसी भी दशा में 10 मई को धनराशि भेजी जाएगी। विभाग के उच्चाधिकारी प्रधानमंत्री का कार्यक्रम लेने की तैयारी में हैं। यदि मिल गया तो ठीक है नहीं तो निधि की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। बताया कि जिन किसानों का किन्हीं कारणों से निधि नहीं आ रही थी उनका भी चार एफटीओ जनरेट हो गया है। ऐसे लोगों को चार-चार किश्त का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed