फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Eight year old girl dies after being hit by tractor

Bhadohi News: ट्रैक्टर की चपेट में आने आठ साल के बच्ची की मौत

Sun, 07 Apr 2024 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Eight year old girl dies after being hit by tractor
वहिदानगर। ऊंज थाना क्षेत्र नवधन गांव में शनिवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वह घर से सामान लेने के लिए निकली थी। इस बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नवधन गांव निवासी शेरू मजदूरी कर अपनी आजीविका चलाते हैं। उनकी आठ साल की बेटी साक्षी शनिवार की शाम सामान लेने के लिए बाजार में निकली हुई थी। गांव में एक ट्रैक्टर सरकारी काम के लिए ईंट गिराने आया हुआ था और ईंट गिराकर जा रहा था। इस बीच घर के कुछ ही दूरी पर साक्षी ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। जब तक लोग उसे अस्पताल पहुंचाते तब तक उसने दम तोड़ दिया था। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक ऊंज राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed