फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Eight positive reports including physician

चिकित्सक समेत आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव - संशोधित खबर

Sun, 05 Jul 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Eight positive reports including physician
ज्ञानपुर। कोरोना वायरस का प्रकोप जिले में तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को 225 संदिग्धों की रिपोर्ट आई। इसमें चिकित्सक, उनका सहयोगी, आशा वर्कर समेत आठ संक्रमित मिले जबकि 214 की रिपोर्ट निगेटिव रही। सभी संक्रमितों को कोविड-19 अस्पताल भदोही भेजा गया। जिले में संक्रमितों की संख्या 160 पहुंच गई हैं, हालांकि 112 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना जिले में तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन एक, दो से लेकर दर्जन भर संक्रमित मिल रहे हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासनिक अफसरों की चिंता भी बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के पास रविवार को 225 संदिग्धों की रिपोर्ट आई। इसमें गोपीगंज के एक जाने-माने चिकित्सक समेत 8 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ज्ञानपुर ब्लॉक के जखांव निवासी चिकित्सक की तबियत 10 दिन पूर्व से खराब चल रही थी। आशंका वश उन्होंने स्वैब जांच के लिए भेजा और खुद होम क्वारंटीन हो गए। रिपोर्ट आने पर उनके करीबियों की धड़कने बढ़ गई। गांव के ही दो अन्य लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

औराई के कोइलरा निवासी एक अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित मिला। सुरियावां के कैड़ा निवासी आशा वर्कर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। भदोही के रजपुरा के युवक, रजईपुर के अधेड़, औराई के दलपतपुर का युवक, डीघ के कटरा बाजार का युवक और भदोही नगर के दंपति भी संक्रमित मिले। मिर्जापुर जिले के अलग-अलग क्षेत्र के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सभी ने जिले में स्वैब जांच कराया था। उन्हें मिर्जापुर के कोविड-19 अस्पताल में आइसोलेट किया गया। सभी संदिग्धों का स्वैब 29 जून से लेकर तीन जुलाई के मध्य लिया गया था। रविवार को मिले सभी आठ संक्रमितों में सभी स्थानीय है। इससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ो पर गौर किया जाए तो अब तक 7014 संदिग्धों का स्वैब लिया जा चुका है, जिसमें 6148 की रिपोर्ट आ चुकी है। जिसमें 160 पॉजिटिव आ चुकी है। 112 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 41 एक्टिव केस में 36 कोविड अस्पताल भदोही, चार बीएचयू, एक पीजीआई लखनऊ, एक संक्रमित को प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि आशा वर्कर से मिलने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर संक्रमितों के मिलना चिंता का विषय है। जिन बस्ती में संक्रमित मिले हैं उन्हें प्रशासन के सहयोग से सील किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed