फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Eight dyeing plants are polluting Morwa's water

मोरवा का पानी दूषित कर रहे आठ डाइंग प्लांट सीज

Sun, 20 Dec 2020 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Eight dyeing plants are polluting Morwa's water
एक डाइंग हाउस के अंदर बहाए जा रहे पानी का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : BHADOHI
भदोही। मोरवा नदी को दूषित कर रहे कारपेट सिटी में चल रहे आठ डाइंग प्लांटों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने उन्हें सील कर दिया है। इनके संचालकों से बगैर एनओसी प्लांट चालू न करने की सख्त हिदायत दी गई है। शनिवार को भदोही पहुंची नियंत्रण बोर्ड की टीम ने भदोही तहसीलदार को साथ लेकर कार्रवाई की। इससे जिले भर के डाइंग प्लांट संचालकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कालिका सिंह सुबह अपने सहायक वैज्ञानिक अधिकारी व अन्य सदस्यों के साथ कालीन नगरी पहुंचे। उन्होंने बताया कि शिकायत मिली थी कि कुछ डाइंग प्लांट अपना दूषित पानी मोरवा नदी में धड़ल्ले से बहा रहे हैं। कुछ डाइंग तो बगैर शोधित गंदा और रासायनिक पानी मोरवा नदी में बहा देते हैं। पिछले दिनों पानी के सैंपल की जांच भी कराई गई तो शिकायत सही पाई गई। जिसका त्वरित संज्ञान लेते हुए शनिवार को हम लोगों ने दीपक डाइंग हाउस, मनोज डायर्स, रूपेश कुमार एंड ब्रदर्स, माबूद इंटरनेशनल, अरविंद एक्सपोर्ट, एसके डाइंग हाउस, आईएस डाइंग डिवीजन व भदोही कार्पेट में छानबीन की और सीज करा दिया है। कहा संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि बगैर एनओसी पुन: चालू किया तो सख्त कार्रवाई होगी। कार्रवाई के दौरान तहसील अधिकारी और भारी पुलिस बल मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed