फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Efforts to add 500 exporters to Virtual Fair

वर्चुअल फेयर

Wed, 29 Jul 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Efforts to add 500 exporters to Virtual Fair
भदोही। आगामी 21 से 25 अगस्त तक होने वाले वर्चुअल इंडिया कारपेट एक्सपो की सफलता के लिए आयोजक कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी है। अब तक 34 देशों के 200 आयातकों ने इस प्रयोग को अच्छा बताते हुए इसमे भाग लेने की संस्तुति दी है। जबकि भागीदारी खर्च काफी हम होने से परिषद 500 कालीन निर्यातकों को इससे जोड़ने के प्रयास में लगी है। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 के चलते गत मार्च में नई दिल्ली का कारपेट एक्सपो नहीं हो सका था और आगामी अक्टूबर में होने वाले वाराणसी फेयर के भी होने के आसार नहीं के बराबर हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 के वैश्विक महामारी के चलते अमरीका, युरोपीय देशों में कालीन की मांग और व्यवसाय में कमी आई है। वहां धीरे धीरे कारोबार शुरू भी हुआ है तो वर्चुअल फेयर के माध्यम से सीईपीसी आयातकों और निर्यातकों को घर बैठे जोड़ने के लिए मंच तैयार किया है। मंगलवार को जूम एप पर फेयर संबंधी तीसरा डेमो दिया गया। जिसमे परिषद के प्रशासनिक सदस्यों के अलावा भदोही, वाराणसी, पानीपत, जयपुर, दिल्ली आदि के निर्यातकों को फेयर पर डेमो दिया गया।
विज्ञापन

आयोजन कांट्रैक्टर सोराज धवन लोगों से रूबरू हुए और बताया कि किस प्रकार लोग इस मंच का अधिक से अधिक लाभ उठा सकते हैं। चेयरमैन सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि कम से कम खर्च रखा गया है तथा घर बैठे लोगों को भाग लेना है इसलिए हमारा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग भाग लें। कहा कि यह संख्या 500 लोगों तक जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि चूंकि कोरोना कब तक रहेगा यह भविष्य के गर्त में है इसलिए वर्चुअल फेयर को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होने लोगों को यकीन दिलाया कि भाग ले रहे लोगों को राउंड द क्लाक सहयोग दिया जाएगा। डेमो में संजय कुमार, उमेश गुप्ता, हाजी फिरोज वजीरी, राजेंद्र मिश्रा, संदीप कटारिया, श्रीराम मौर्य आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed