फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Efforts should be made to make Bhadohi TB free by November: CM

नवंबर तक भदोही को टीबी मुक्त करने का हो प्रयास : सीएम

Tue, 24 Jun 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Efforts should be made to make Bhadohi TB free by November: CM
ज्ञानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भदोही जनपद के विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। सीएम ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में प्रदेश में भदोही की प्रथम रैंकिंग पर सराहना की। उन्होंने नवंबर 2025 तक जनपद को टीबी मुक्त होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों को एक-एक टीबी मरीज गोद लेने को प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने जुलाई में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के तैयारी के बारे में जानकारी ली। डीएफओ नीरज आर्या ने बताया कि जिले में 12,59760 पौधरोपण का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ सभी जनप्रतिनिधियों की सहभागिता को प्रेरित किया। एक जनपद एक नदी पुनरोद्धार के तहत मोरवा व वरुणा नदी पर श्रमदान कराने और नदियों के किनारे स्थित गांव में अधिक से अधिक पौधरोपण पर जोर दिया। वहीं सिंचाई विभाग को नदियों को चैनलाइज और लघु सिंचाई विभाग को चेकडैम बनाने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर जलने पर निर्धारित समयावधि में बदला जाए। वहीं कार्पेट एक्सपो मार्ट को और अधिक एक्सपोजर देने के लिए सीईपीसी व अन्य के साथ बैठक कर प्रपोजल भेजने का निर्देश दिया। सीएम ने पांच साल से अधिक लंबित वादों को मेरिट के आधार पर निस्तारित करने को कहा। अतिक्रमण के सम्बन्ध में पहले उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराएं, फिर कार्रवाई का निर्देश दिया। सीएम ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों के विक्रय के लिए मार्केट उपलब्ध कराने पर बल दिया। कहा कि सामुदायिक शौचालय क्रियान्वयन से जुड़ी महिलाओं को समय से मानदेय मिलना सुनिश्चित हो। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति पर बल दिया। साथ ही पाइप लाइन बिछाने में रोड कटिंग न करने का निर्देश दिया। सीएम ने जनता दर्शन में ग्रामीणों से आने वाले फरियादियों के लिए प्रार्थना पत्र लिखवाने की व्यवस्था करने और महिला फरियादियों के लिए महिला कर्मी को साथ लगाने का निर्देश दिया। वहीं जिले में टॉप-टेन सूची बनाते हुए क्राइम कंट्रोल करने ओर भू-मॉफिया, खनन माफिया, वन मॉफिया, अपराधी गिरोह से संचालित अपराधों पर लगाम लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

--------------------------------
विज्ञापन

लैंड बैंक सृजन पर जोर, चीनी में एथेनॉल उत्पदान का प्रस्ताव
सीएम ने भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) की समीक्षा के दौरान लैण्ड बैंक सृजन करने पर बल दिया। कहा कि अनियोजित व अवैज्ञानिक विकास से आगे दिक्कत होगी। नियोजित विकास प्लान सहित दो लेन और चार लेन की सड़क आवश्यकता पर बल दिया। औराई में बंद चीनी मिल में एथेनॉल उत्पादन की शुरूआत के लिए तत्काल प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया। जिससे लोगों को रोजगार मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------
जनप्रतिनिधियों की 13 बिंदुओं की मांगों पर स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में जनप्रतिनिधियों संग बैठक की। जिसमें सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक दीनानाथ भास्कर, विपुल दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने सामूहिक रूप से 13 बिंदुओं का मांग पत्र सीएम को सौंपा। जिस पर मुख्यमंत्री ने स्वीकृति देते हुए प्रशासन से तत्काल प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed