फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Effect of Western disturbance ends, winds blow at a speed of 14 km/h

Bhadohi News: पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त, 14 किमी की रफ्तार से चलीं हवाएं

Sat, 07 Feb 2026 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Effect of Western disturbance ends, winds blow at a speed of 14 km/h
सुबह के समय उदय हो रहे भगवान भाष्कर। संवाद - फोटो : 1
ज्ञानपुर। मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलीं। धूप खिली लेकिन हवा में नमी होने के कारण सिहरन का अहसास हुआ। शाम होते ही फिर गलन बढ़ गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार की सुबह कोहरे की स्थिति बन सकती है। सुबह 10 बजे के बाद मौसम साफ रहेगा। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अब समाप्त हो गया है। हवा की गति में उतार चढ़ाव होने के कारण ठंड का अहसास होगा। शुक्रवार की सुबह धूप खिली। अन्य दिनों की अपेक्षा धूप ज्यादा चटकदार रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed