फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Effect of fog continues, mercury will be two degrees in the coming days

Bhadohi News: कोहरे का असर बरकरार, आने वाले दिनों दो डिग्री है पारा

Thu, 28 Dec 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Effect of fog continues, mercury will be two degrees in the coming days
ज्ञानुपर। जिले में कोहरे का असर बरकरार है। बुधवार की सुबह फिर से घना कोहरा देखने को मिला। कोहरे के कारण सड़कों पर मार्गाें पर वाहन लाइट और पार्किंग लाइट जलाकर रेंगते नजर आई। जिले में दृश्यता केवल 20 से 25 मीटर तक रही। 15-18 मीटर तक रही। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में दो डिग्री तक तापमान गिरने की उम्मीद जतायी है। बदलते मौसम में सतर्कता बेहद जरुरी है।
विज्ञापन

जिले में ठंड का असर बरकरार है। जिले में बीते दो दिनों से कोहरे का असर बना हुआ है। घने कोहरे के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। स्कूल पहुंचने के लिए घर से निकले बच्चे ठिठुरते नजर आए। वहीं जिला चिकित्सालय के ओपीडी में चिकित्सक भी देरी से अस्पताल पहुंचे। इस दौरान मरीजों को उनका इंतजार करना पड़ा। बुधवार दोपहर 11 बजे के बाद भगवान सूर्यदेव के दर्शन हुए तो लोगों ने राहत की सांस ली। तेज पछुआ चलने के कारण दिन भर लोगों को ठंड का एहसास होता रहा। शाम होते ही गलन बढ़ गई, जिससे लोग ठिठुरते नजर आये। ग्रामीण अंचलों के बाजारों में चक्की, चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नाकाफी है। शाम सात बजे के बाद बाजारों में सन्नाटा पसर गया। अंधेरा होने से पहले ही लोग अपना काम पटाकर घर को पहुंच गये। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बुधवार को दिन का तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रात का तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बताया कि बृस्पतिवार को मौसम शुष्क रहेगा। घने कोहरे की स्थित बनी रहेंगी। दिन-रात के तापमान में कमी देखी जाएगी। बुधवार को 740 मरीजों की ओपीडी रही। जिन्हें जांच पड़ताल कर दवाई उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed