{"_id":"66291c0a642092e35f00ea41","slug":"education-department-issued-order-for-school-timing-change-in-bhadohi-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"School Timing: आठवीं तक के स्कूलों का समय परिवर्तित, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, जानें- क्या है टाइमिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
School Timing: आठवीं तक के स्कूलों का समय परिवर्तित, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, जानें- क्या है टाइमिंग
Wed, 24 Apr 2024 08:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 24 Apr 2024 08:20 PM IST
सार
Bhadohi News: जिले में गर्मी का असर तेजी से बढ़ा है। दोपहर की तल्ख धूप के कारण सड़कों पर निकलना मुश्किल है। ऐसे में नौनिहालों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर शासन की ओर से परिषदीय स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
विद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ज्ञानपुर जिले के परिषदीय स्कूलों की टाइमिंग परिवर्तित कर दी गई है। शासन के निर्देश के बाद गुरुवार से कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी व प्राइवेट विद्यालय सुबह 7.30 से एक बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन
जिले में 892 परिषदीय स्कूल समेत कुल 1400 के आसपास परिषदीय व मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान है। जिसमें कक्षा एक से आठ तक करीब तीन लाख के आसपास विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। अब तक स्कूल सुबह आठ से दो बजे तक खुलते थे, लेकिन बढ़ती गर्मी और धूप के असर को देखते हुए स्कूल का समय सुबह 7.30 बजे से एक बजे तक कर दिया गया है।
विज्ञापन
बीएसए भूपेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि शासन से मिले निर्देश के बाद गुरुवार से कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालय सुबह 7.30 बजे से एक बजे तक संचालित होंगे।
विज्ञापन