फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Education can not fully take advantage of people IGNOU

शिक्षा पूर्ण न कर सके लोग इग्नू का लाभ उठाए

Fri, 29 May 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Fri, 29 May 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
Education can not fully take advantage of people IGNOU
क्योंकि इग्नू दूरदराज के गांवों में रह रहे युवाओं को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से शिक्षा ग्रहण करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन


यह बातें इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी के
निदेशक डॉ. एएन त्रिपाठी ने कही। वे बृहस्पतिवार को केएनपीजी कालेज के इग्नू अध्ययन केंद्र में बीएड द्वितीय वर्ष के छात्रों की 12 दिवसीय कार्यशाला समापन पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।


उन्होंने बताया कि इग्नू की स्थापना का उद्देश्य उच्च शिक्षा का लोकतंत्रीकरण, कार्यरत लोगों को उच्च शिक्षा के माध्यम से संबंधित कौशल का विकास करने के साथ ही आयु, लिंग, धर्म और क्षेत्र पर विचार किए बिना शिक्षा पाने के इच्छुकों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करना है।
विज्ञापन


 बताया कि इग्नू का क्षेत्राधिकार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर है। डॉ. त्रिपाठी ने महिलाओं को शिक्षित होने को विकसित राष्ट्र का संकेत बताया। उन्होंने इग्नू के कई पाठ्यक्रमों के नाम भी गिनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रीना कुमारी, डॉ. संजय कुमार ने बताया कि इग्नू में पंजीकृत विद्यार्थी छह माह का प्रमाण पत्र कोर्स भी करके कौशल निखार सकते हैं।


समन्वयक डॉ. श्रीनिवास पांडेय ने इग्नू केंद्र पर संचालित 16 पाठ्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। बताया कि जुलाई सत्र में प्रवेश लेने के लिए अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित है।

 इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता, डॉ. संतोष आर्या, जय सिंह यादव, डॉ. लोकपति समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed