फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   education

अमर उजाला और खादी ग्रामोद्योग पेंटिंग प्रतियोगिता

Fri, 27 Sep 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
education
ज्ञानपुर। अमर उजाला एवं उत्तर प्रदेश खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भदोही जिले की बालिका की प्रतिभा को सराहना मिली है। वाराणसी समेत आसपास के कई जिलों के 52 विद्यालयों के प्रतिभागियों के बीच इंद्रावती इंटर कॉलेज गिरधरपुर ज्ञानपुर की नौवीं की छात्रा कुमकुम यादव की पेंटिंग को टॉप-10 में स्थान मिला है। बृहस्पतिवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य भारतभूषण ने छात्रा को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

23 सितंबर को आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में जिले के चार विद्यालयों ने सहभागिता की थी। इनमें विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, इंद्रावती इंटर कॉलेज गिरधरपुर ज्ञानपुर, कुमार अनंत नारायण सिंह उच्चतर माध्यमिक शिक्षा संस्थान ज्ञानपुर और नगर पंचायत बालिका इंटर कॉलेज गोपीगंज के चार सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। प्रत्येक विद्यालय से टॉप-3 में चयनित प्रतिभागियों की पेंटिंग को वाराणसी में आयोजित प्रदर्शनी में शामिल किया गया। इसमें निर्णायक मंडल ने कुमकुम को टॉप-10 में चुना तोभ उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने बताया कि स्वदेशी थीम पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता में मैंने देश में निर्मित वस्तुओं को बनाया था। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्रा पढ़ाई-लिखाई में होनहार होने के साथ-साथ संस्कार से भरी हुई है। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिकाएं सुजाता यादव और ज्योति रत्ना भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed