फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   education

आधा अधूरा आया घी, कैसे सेहतमंद होंगी किशोरी

Thu, 26 Sep 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
education
ज्ञानपुर। स्कूल-कॉलेज से दूरी बना चुकीं गांव की किशोरियों को सेहतमंद बनाने के लिए सरकार की घी देने की योजना धरातल पर पहुंचने से पहले ही बेपटरी होती दिख रही है। किशोरी बालिका योजना के तहत करीब 1200 पैकेट घी आना था, लेकिन 600 पैकेट ही आया। इससे सभी चिह्नित बालिकाओं को 450-450 ग्राम घी दे पाना मुश्किल दिख रहा है।
विज्ञापन

कुपोषण को जड़ से खत्म करने को लेकर प्रदेश सरकार ने किशोरी बालिका योजना शुरू की है। अक्सर गरीबी की वजह से तमाम लड़कियां स्कूल छोड़ देती हैं। घर में खानपान का सही प्रबंध नहीं होने की वजह से वे कुपोषण से पीड़ित होने लगती हैं। शादी के बाद यह समस्या और बढ़ जाती है। शादी के बाद कुपोषण उनके बच्चों को भी प्रभावित करता है। इसी को लेकर प्रदेश सरकार ने 11 से 14 वर्ष तक की लड़कियों को आंगनबाड़ी केंद्र से अरहर की दाल, चना के साथ ही देशी घी देने का प्रावधान किया। जिले में पहली खेप आ गई है, लेकिन वह निर्धारित मात्रा से भी कम। डीघ ब्लॉक में 335 पैकेट के मुकाबले 152, औराई में 216 के बजाए 54, अभोली में 118 के बजाए 68, सुरियावां में 110 के सापेक्ष एक भी नहीं, भदोही ग्रामीण में 263 के सापेक्ष 171, भदोही नगर में 68 और ज्ञानपुर में 270 के सापेक्ष 100 पैकेट घी आया है। ऐसे में विभाग असमंजस में है कि चिह्नित बालिकाओं में किसे घी का पैकेट दें और किसे न दें। उच्चाधिकारियों से वार्ता करने के बाद विभाग की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं को पहले देने का निर्णय लिया गया। दूसरे चरण में घी आने पर अन्य किशोरियों को दिया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि मांग के सापेक्ष घी का पैकेट नहीं आया। पत्र लिखकर मांग की गई है। जितना आया है, उसका वितरण कराया जाएगा। हर चार महीने में 450-450 ग्राम घी किशोरियों को दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed