फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Economic shortage will not become a hindrance, now the dream will get wings

आर्थिक कमी नहीं बनेगी बाधा, अब सपने को लगेगी पंख

Thu, 05 May 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Economic shortage will not become a hindrance, now the dream will get wings
ज्ञानपुर। यदि मन में कुछ अलग करने का जज्बा है, धैर्य है तो सफलता अर्जित करने में आर्थिक समस्याएं आड़े नहीं आएंगी। आईएएस अफसर बननेा सपना हो या डिप्टी कलेक्टर, इंजीनियर अथवा सीडीएस, एनडीए करने की तमन्ना ही क्यों न हो, जिले के काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही अभ्युदय क्लास हर मेधावी के सपने को पूरा करेगी। 29 अप्रैल से शुरू हुई कक्षा में अब तक दो शिक्षकों ने पढ़ाया है। आगे अधिकारियों व अनुभवी शिक्षकों से पढ़वाने की तैयारी है। शनिवार को प्रशिक्षु एसडीएम पिनाक मणि की क्लास चलेगी। वह मेधावियों को पढ़ाने के साथ ही सफलता के लिए जरूरी टिप्स भी देंगे। क्लास की नोडल डॉ. रश्मि ने बताया कि अभ्युदय कोचिंग के लिए शासन के निर्देशानुसार ही व्यवस्थाएं की गई हैं। भदोही जिले में दो विषय के लिए अभ्यर्थी मिले थे। इसमें सिविल सर्विसेज के लिए 41 और जेईई के लिए 14 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। क्लास चलनी शुरू हुई तो सिविल सर्विसेज के कुल 15 बच्चे ऑफलाइन और 15 बच्चे ऑनलाइन क्लास कर रहे हैं। अभी तक सिविल सर्विसेज के लिए आठ शिक्षक पढ़ा चुके हैं। जेईई में कम संख्या होने के कारण अनुमति लेकर कुछ समय के लिए इसकी कक्षा बंद कर दी गई है। बताया कि अधिकारियों की मोटीवेशनल स्पीच शनिवार को होनी है। इस शनिवार को प्रशिक्षु एसडीएम पिनाक मणि की स्पीच होनी है। कोचिंग का संचालन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जाता है। केएनपीजी के कैंपस क्लास चल रही है। बृहस्पतिवार को दोपहर बारह बजे से डेढ़ बजे तक क्लास चली। प्राचार्य पीएन डोंगरे ने बताया कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से क्लास संचालित होती है। ऑनलाइन क्लास में अध्यापकों का फीडबैंक भी लिया जाता है, फीडबैक अच्छा रहा तो अध्यापक लगातार पढ़ाते हैं नहीं तो उन्हें हटाकर दूसरे अध्यापक की नियुक्त की जाती है। राज यादव, सुनिल कुमार पाल, निखिल साहू आदि छात्रों ने बताया कि पहले जिला स्तर पर परीक्षा देनी पड़ती है। पास होने के बाद फिर कोचिंग लेने के लिए अनुमति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed