{"_id":"1531369d74ae65a2b0631f83832bab05","slug":"earthquake-tremor-again-causing-great-discomfort-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप से फिर हिली धरती, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप से फिर हिली धरती, मचा हड़कंप
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Mon, 27 Apr 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचानक हुई हलचल से लोग शोरगुल मचाते हुए घर एवं दूकान से लोग बाहर निकल आए। भूकंप का झटका औराई, गोपीगंज, भदोही, सुरियावां, दुर्गागंज, सीतामढ़ी, जंगीगंज, ज्ञानपुर समेत जिलेभर में महसूस किया गया।
गोपीगंज में मकान को जोड़ रहे मिस्त्री और मजदूर के ऊपर ही दीवार का एक हिस्सा गिर गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं दूसरी ओर सतर्कता के मद्देनजर डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय ने मंगलवार तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।
शनिवार को दिन में 11 बजकर 45 मिनट पर पहला और 12 बजकर 17 मिनट पर दूसरा भूंकप का झटका महसूस किया गया था।
रविवार को दिन में करीब एक बजकर 43 पर 30 सेकेंड के लिए भूकपं से धरती एक बार फिर हिल गई। पहले दिन की अपेक्षा रविवार को लोग काफी सतर्क दिखे। जैसे ही हलचल हुआ सभी आनन-फानन में घरों से बाहर निकल गए। भदोही के विभिन्न मोहल्लों, गोपीगंज, औराई, सुरियावां, खमरिया, घोसियां, मोढ़ समेत अन्य इलाकों के लोग भी भूकंप आने के बाद सतर्क हो गए। ज्ञानपुर के पुरानी कलेक्ट्रेट निवासी नंदू गुप्ता, अधिवक्ता केके सिंह ने बताया कि शनिवार को एक बारगी समझ में नहीं आया था लेकिन रविवार को जैसे ही हलचल हुई भूकंप समझकर सभी लोग घरों से बाहर निकले। लगातार दो दिनों से आए भूकंप को देखते हुए जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय के निर्देश पर जिले में मंगलवार तक परिषदीय एवं इंटरमीडिएट विद्यालय बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सभी विद्यालय को सतर्कता के मद्देनजर बंद कर दिया गया है। संयोग था कि रविवार का दिन होने से स्कूलों, बैंको एवं अन्य सरकारी कार्यालयों पर सन्नाटा रहा।
विज्ञापन
गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, रविवार को दोपहर बाद आए भूकंप से पश्चिम मोहाल में निर्माणाधीन कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई।
इससे वहां काम कर रहे एक मिस्त्री और एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। संतोष मोदनवाल की कच्ची दीवार को बनाते समय अचानक भूकंप से दीवार धराशायी हो गया। इस दौरान मजदूर राजेश गौतम (32) निवासी थानीपुर का एक पैर टूट गया जबकि मिस्त्री रिंकू गौतम (35) निवासी छतमी के दोनो पैर टूट गए। दोनों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ऊंज संवाददाता के अनुसार, रविवार को दोपहर बाद आए भूकंप से कुरमैचा गांव निवासी विजय बिंद का कच्चा मकान धराशायी हो गया। संयोग था कि उस समय घर में कोई नहीं था। मकान गिरने से अंदर रखा हजारों का सामन नष्ट हो गया।