फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Earthquake caused great discomfort

भूकंप से मचा हड़कंप

Wed, 13 May 2015 02:43 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Wed, 13 May 2015 02:43 AM IST
विज्ञापन
Earthquake caused great discomfort
 दोपहर 12 बजकर 37 मिनट और एक बजकर 10 मिनट पर आए भूकंप से लोग घरों एवं दफ्तरों से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए।
विज्ञापन


 भूकंप का झटका औराई, गोपीगंज, भदोही सुरियावां, दुर्गागंज, सीतामढ़ी, जंगीगंज, ज्ञानपुर समेत जिले भर में महसूस किया गया।


 अभोली के दशवतपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में दीवार में दरार आ गई। मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर पहला और एक बजकर 10 मिनट पर दूसरा भूंकप का झटका महसूस किया गया।

 पूर्व के दिनों में आए भूकंप से लोग काफी सतर्क दिखे। जैसे ही कुर्सी-मेज सहित अन्य सामानों के हिलनों का अनुमान लगा, लोग बिना कुछ सोचे घरों, दूकानों, दफ्तरों से बाहर निकल गए।
विज्ञापन


 भदोही के विभिन्न मोहल्लों, गोपीगंज, औराई, सुरियावां, खमरिया, घोसिया, मोढ़ समेत अन्य इलाकों के लोग भी भूकंप आने के बाद सतर्क हो गए।


 ज्ञानपुर नगर के पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न दफ्तरों, विकास भवन में सरकारी कार्यालयों, कलेक्ट्रेट, बीएसए कार्यालय में कार्य करने वाले कर्मचारी भूकंप आने के बाद बाहर निकल गए। करीब आधा घंटे के बाद स्थिति सामान्य हुई तो लोग कार्यालय में गए। पुरानी कलेक्ट्रेट निवासी नंदू गुप्ता, मनोज अंबष्ट ने बताया कि पूर्व में दो से तीन बार भूकंप आ चुका है। इससे जैसे ही पता चला लोग घरों से बाहर निकल लिए। बताया कि यह भूकंप कुछ समय के लिए ही था। एक मिनट तक रुकने पर भूकंप काफी तबाही मचा सकता था। ज्ञानपुर नगर के राजा पार्क के समीप स्थित हरिशंकर के तीन मंजिला मकान के दूसरे मंजिल में दरार पड़ गई। अभोली संवाददाता के अनुसार, मंगलवार को दोपहर बाद आए भूकंप से प्राथमिक विद्यालय दशवतपुर के एक भवन में दरार पड़ गई है। इसको लेकर विद्यालय के शिक्षक काफी परेशान रहे। हेडमास्टर विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को जब भूकंप आया तब तक स्कूल के बच्चों की छुट्टी कर दी गई थी, इससे सभी शिक्षक काफी राहत महसूस किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed