फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Each group will now blood in blood banks

अब हर समूह का रक्त मिलेगा ब्लड बैंक में

Sun, 31 Jul 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Sun, 31 Jul 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
। कारगिल के शहीदों को श्रद्घांजलि देने के लिए 17वीं पुण्यतिथि पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कराए गए रक्तदान ने जिले के ब्लड बैंक को हर समूह के रक्त उपलब्ध करा दिया है। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में जहां इस समय 21 यूनिट पॉजिटिव ग्रुप के रक्त उपलब्ध हैं, वहीं 24 यूनिट ओ, बी, एबी, ए नेगेटिव और बी निगेटिव जैसे दुर्लभ समूह के रक्त रिजर्व हैं। निगेटिव समूह के रक्त मरीजों को मशक्कत पर भी नहीं मिलते हैं। लेकिन अमर उजाला के अभियान ने मरीजों को इस मशक्कत से काफी राहत प्रदान किया है। 
विज्ञापन

अमर उजाला के रक्तदान अभियान के दिन ही जिला अस्पताल पहुंचे दो जरूरतमंदों को तत्काल रक्त मिल गया। अमर उजाला का अभियान होने के चलते उन्हें बिना रक्त दिए ही यह सुविधा मिल गई। इसके अलावा शुक्रवार को भदोही निवासी एक मरीज को जरूरत पड़ने पर देर शाम रक्त उपलब्ध कराया गया। उल्लेखनीय है कि अभी तक ब्लड बैंक में जितनी भी संस्थाओं ने या शासन के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाए गए, उनमें जिला अस्पताल के ब्लड बैंक को पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध नहीं हो पाता था। जरूरतमंदों को ब्लड बैंक से उपलब्ध समूह का रक्त बदले में दिया जाता था। जरूरत के समूह का रक्त न मिलने पर मरीजों को इलाहाबाद या वाराणसी के अस्पतालों और ब्लड बैकों का सहारा लेना पड़ता था। लेकिन अमर उजाला के अभियान ने उन्हें इस परेशानी से राहत दे दी है। खास बात यह कि बड़ी संख्या में रक्तदाताओं को भावी रक्तदाता के रूप में भी रिजर्व रखा गया है, जिससे जरूरत पड़ने तत्काल रक्तदान कराकर जरूरतमंद को जिंदगी दी जा सके। ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. अनुराग ने बताया कि अमर उजाला के अभियान ने जरूरतमंदों के साथ ब्लड बैंक के लिए सराहनीय कार्य किया है। रक्त और रक्तदाता एकत्र करने का जो कार्य कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं हो पाता था, उसे इस अभियान ने आसानी से कर दिखाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed