फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dust accumulating on equipment worth 4 crore 85 lakhs

Bhadohi News: 4 करोड़ 85 लाख के उपकरणों पर जमा हो रही धूल

Sat, 29 Jul 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Dust accumulating on equipment worth 4 crore 85 lakhs
ज्ञानपुर। सरपतहां स्थित सौ शैय्या चिकित्सालय में सालों से कमरे में बंद उपकरणों पर अब धूल जमने लगी हैं। अस्पताल के कमरे में बंद चार करोड़ 85 लाख के जांच उपकरण खराब होने लगे है।
विज्ञापन

चिकित्सालय का निर्माण आम लोगों तक अत्याधुनिक विधियों से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच को सुनिश्चित करने के लिए किया गया था। चिकित्सालय के इनडोर व आउटडोर के संचालन के लिए 2015 से 2017 के मध्यम तकरीबन 4 करोड़ 85 लाख रुपये के मशीनों का क्रय हुआ था। जिसमें पैथोलाजी, ओटी, इमरजेंसी, लैब, आंख, एक्स-रे आदि की जांच करने वाली अत्याधुनिक मशीनें आईं थीं। बीते साल फरवरी महीने में यहां ओपीडी शुरू की गई थी।
विज्ञापन

लोगों को उम्मीद जगी कि अब उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी, लेकिन अब इसे स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता ही कहेंगे कि संचालन को एक साल से अधिक समय बीतने के बाद भी अब तक ओपीडी से अधिक सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं। चिकित्सालय में सारे उपकरणों के होने के बावजूद एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड सहित खून जांच के लिए मरीजों को वहां से चार किमी दूर जिला चिकित्सालय आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सालय में ऑपरेशन, इमरजेंसी, पैथोलॉजी, लैब व एक्स-रे के उपकरण पांच सालों से चिकित्सालय के कमरे में बंद हैं। पांच सालों से उपकरण इंस्टॉल नहीं होने से मशीनें खराब हो रही हैं। कई ऐसी मशीनें हैं, जो क्रय होने के बाद अब गारंटी-वारंटी भी खत्म हो चुकी है।

जांच उपकरण के इंस्टालमेंट करवाने के लिए संबंधित कंपनी फोन नहीं उठा रही है। इस संबंध में शासन को पत्राचार किया जा चुका है। -- डॉ. सुनील कुमार पासवन, सीएमएस सौ शैय्या अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed