फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   During the three killed including innocent Vijrson

विजर्सन के दौरान मासूम समेत तीन की मौत

Thu, 13 Oct 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Thu, 13 Oct 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
ऊंज थानाक्षेत्र के चौराकला और कलापुर गांव में विजयदशमी के दिन तीन परिवारों पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा। प्रतिमा विजर्सन के दौरान दो किशोरों की तालाब में डूबने से मौत हो गई वहीं पांच वर्षीय बालक की बोलेरो से कुचलकर जान चली गई। पर्व पर तीनों घरों में खुशियों की जगह मातम छा गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।       
विज्ञापन

    ऊंज थानाक्षेत्र के चौराकला गांव में मंगलवार को विजयदशमी पर सुबह करीब 11 बजे गांव के पूजा पंडाल में स्थापित प्रतिमा विसजर्न के लिए जुलूस निकला था। गांव से विश्वनाथपुर मार्ग पर जा रहा जुलूस काफी दूर निकल चुका था। जुलूस के साथ चल रहे दो सगे भाई सात वर्षीय अभिषेक पाल और पांच वर्षीय शुभम पाल पुत्रगण रामआसरे पीछे से जा रही बोलेरो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गोपीगंज अस्पताल पहुंचाया गया। वहां शुभम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे ऊंज एसओ हरिवंश यादव ने उसी गांव निवासी बोलेरो चालक के पिता को हिरासत में ले लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी घटना ऊंज थानाक्षेत्र के कलापुर गांव की है। वहां नवरात्र में अपने हाथों से दुर्गा प्रतिमा बनाकर पूजन के बाद मंगलवार को दो चचेरे भाई साथियों  के साथ आशीष कुमार (15) पुत्र बैजनाथ गुप्ता और चंदन गुप्ता (12) पुत्र दीनानाथ गांव स्थित तालाब में विर्सजन कर रहे थे। इस दौरान दोनों भाई तालाब के गहरे पानी में चले गए। इससे दोनों डूबने लगे। दोनों को डूबते देख अन्य बच्चे शोर मचाने लगे। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने जाल डाली और कुछ लोगों ने खुद तैरकर गहरे तालाब से दोनों किशोरों को खोजकर बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल गोपीगंज ले आए। जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक किशोरों के पिता सगे भाई हैं। दोनों प्राथमिक और नर्सरी स्कूल में आठवीं के छात्र थे।  पुलिस ने प्रधान की सहमति से पंचनामा कर शव परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed