फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Due to the westerly wind, the cold increased, the silence is happening as the evening approaches

पछुआ हवा चलने से बढ़ी ठंड, शाम ढलते ही हो जा रहा सन्नाटा

Wed, 08 Dec 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Due to the westerly wind, the cold increased, the silence is happening as the evening approaches
ठंड बढ़ने के साथ कोहरा भी अपना प्रभाव दिखा रहा है। शाम ढलते ही गलन बढ़ जाती है। सुबह के समय कोहरा रहता है। इससे लोगों की मुश्किलें कुछ देर तक बढ़ जाती हैं। सबसे ज्यादा राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह कोहरा छाया रहा। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। गोपीगंज राजमार्ग पर गाड़िया रेंग-रेंग कर चल रही थीं, चालक वाहनों के लाइट जलाकर चलते नजर आए। लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। गोपीगंज-ज्ञानपुर मार्ग पर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह आठ बजे के बाद सूरज की किरणें धरती पर आने के बाद स्थिति सामान्य हुई। हालांकि सर्द हवा के कारण लोग ठंड से ठिठुरते दिखे। मौसम में रोज बदलाव देखने को मिल रहा है। शाम होते ही ठंड बढ़ जा रही है। वहीं सुबह घने कोहरे के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि पछुआ हवा के चलते ठंड बढ़ रहा है। कोहरा बढ़ने की संभावनाएं है। अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा। आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed