फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Due to the lack of a cut, large vehicles enter the market, causing traffic jams.

Bhadohi News: कट न होने से बाजार में प्रवेश करते हैं बड़े वाहन, लगता है जाम

Sat, 04 Oct 2025 02:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Due to the lack of a cut, large vehicles enter the market, causing traffic jams.
बाबूसराय बाजार में घुसा ट्रक। संवाद
बाबूसराय। स्थानीय बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने ओवरब्रिज के पास कट पॉइंट न होने से दूरदराज से आने वाले वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा है। सर्विस रोड से आने वाले वाहनों को राजमार्ग पर चढ़ने के लिए आठ से दस किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। इसके साथ सर्विस रोड पर बड़े वाहनों के आ जाने से जाम की समस्या भी होती है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी एनएचएआई इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने हाईवे पर जगह-जगह बाजारों में लग रहे जाम की समस्या से निजात दिलाने की मंशा से राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह ओवरब्रिज का निर्माण कराया है, ताकि दूरदराज के वाहन सीधे ओवरब्रिज से होकर अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकें, लेकिन बाबूसराय बाजार में बने ओवरब्रिज के पास सर्विस लेन से हाईवे पर चढ़ने या उतरने के लिए कट पॉइंट नहीं बनाया गया है। इससे बाबूसराय बाजार में आने या हाईवे पर चढ़ने के लिए स्थानीय वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय सुनील, राहुल, विकास, आशीष, सुरेश गुप्ता, विपिन मिश्रा आदि ने बताया कि कट न होने से उन्हें दोहरी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पहला प्रयागराज की तरफ से आ रहे लोगों को पड़ोसी जनपद वाराणसी के कछवां रोड पांच किलोमीटर आगे से वापस आना पड़ता है। वहीं वाराणसी जाने के लिए लोगों को कछवा रोड तक सर्विस रोड से बचते-बचाते जाना पड़ता है। कई बार जाम की स्थिति बनी रहती है। मांग की कि बाजार के पास भी कट पॉइंट दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed