{"_id":"678019c9804dbf933b08e8f8","slug":"due-to-sunshine-mercury-rose-by-38-degrees-there-was-relief-during-the-day-melting-increased-again-in-the-evening-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-121078-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: धूप निकलने से पारा 3.8 डिग्री चढ़ा, दिन में रही राहत, शाम होते ही फिर बढ़ी गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: धूप निकलने से पारा 3.8 डिग्री चढ़ा, दिन में रही राहत, शाम होते ही फिर बढ़ी गलन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में कड़ाके की ठंड से लोगों को बृहस्पतिवार को थोड़ी राहत मिली। जनवरी में पहली बार सुबह ही भगवान सूर्यदेव के दर्शन हुए। मौसम साफ होने के कारण दिन का पारा 3.8 डिग्री चढ़ गया, हालांकि शाम ढलते ही गलन एक बार फिर बढ़ गई।
नए साल के शुरू से ही ठंड बढ़ गई थी। करीब आठ दिनों तक भीषण शीतलहर से जनजीवन बेहाल हो गया। बुधवार को दोपहर बाद से मौसम बदलना शुरू हुआ। आसमान में छाई धुंध एवं बादल छंट गए। बृहस्पतिवार सुबह कुछ स्थानों पर कोहरा दिखा, लेकिन धूप निकलने से वह अल्प समय में ही हट गया। इससे पूरे दिन धूप निकल रही।
करीब एक सप्ताह बाद धूप होने पर घर की छतों से लेकर दफ्तर के बाहर लोगों ने धूप का आनंद उठाया। शाम होने पर पछुआ हवाओं के कारण गलन एक बार फिर बढ़ गई। घर से बाहर निकले लोग काम निपटाने के बाद वापस लौट गए। मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि धूप खिलने के बाद गलन में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
आगामी दिनों में तापमान में गिरावट आएगी। इसके चलते ठंड में और वृद्धि होगी। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बुधवार को दिन का तापमान 15.5 डिग्री रहा। इसकी अपेक्षा बृहस्पतिवार को तापमान में 3.8 डिग्री की वृद्धि हुई।