फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Due to lack of water in the Ganges, sand dunes are visible

गंगा में बढ़ाव न होने से दिखने लगे रेत के टीले

Thu, 06 Aug 2020 05:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of water in the Ganges, sand dunes are visible
सीतामढ़ी। बारिश के मुख्य सीजन अगस्त (भादो माह) में भी गंगा की धारा में रेत के टीले दिख रहे हैं। बारिश में बाढ़ और कटान की समस्या से दहशत में जीने वाले तटवर्ती गांवों के लोग इस बार अब तक राहत में हैं। बारिश के सीजन में जिले में भी गंगा उफान पर रहती है, लेकिन इस जून में हुई बारिश के बाद छिटपुट ही बारिश हुई। इससे गंगा का जलस्तर बढ़ नहीं पाया है।
विज्ञापन

पूर्वांचल के कई जिलों में जहां नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, वहीं भदोही जिले में गंगा का जलस्तर राहत भरी स्थिति में है। गंगा तटीय गांवों के लोगों का कहना है कि सावन-भादों के महीने में पिछले दो दशक में इतना कम जल स्तर कभी नहीं रहा। जबकि इस सीजन में गंगा का जलस्तर पूरे उफान पर होता है, लेकिन इस वर्ष गंगा में पानी बहुत कम देखा जा रहा है। केंद्रीय जल आयोग के सीतामढ़ी कार्यालय के मुताबिक पिछले एक माह से जल स्तर में मामूली उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। बारिश न होने से गंगा के जल स्तर में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। हालांकि अगस्त और सितंबर माह में अच्छी बारिश होती है, लेकिन जुलाई में बारिश के दगा देने से गंगा में पानी की कमी देखी जा रही है। गंगा का जल स्तर 68.700 मीटर के आसपास बना हुआ है। पूर्व के वर्षों में इस समय 75 से 80 मीटर तक जलस्तर होता था। बताते चलें कि बाढ़ नियंत्रण को लेकर प्रशासन की तरफ से 21 चौकियां बनीं हैं, लेकिन अभी तक उसकी जरूरत नहीं पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed