फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Drug warehouse not operational due to lack of NOC for electricity connection

Bhadohi News: बिजली कनेक्शन के लिए एनओसी नहीं मिलने से ड्रग वेयर हाउस का संचालन नहीं

Tue, 05 Nov 2024 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Drug warehouse not operational due to lack of NOC for electricity connection
ज्ञानपुर। जिले के इकलौते ड्रग वेयर हाउस के संचालन में अब एनओसी को लेकर पेच फंस गया है। ड्रग वेयर हाउस संचालन के लिए बिजली कनेक्शन नहीं हो सकी है। कनेक्शन के लिए संयुक्त निदेशालय से विद्युत एनओसी लिया जाना है, जो अब तक नहीं मिला है। एनओसी मिलने के बाद ही ड्रग वेयर हाउस का संचालन हो सकेगा। विभाग की ओर से एनओसी के लिए विभाग में पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के बड़वापुर गांव में आठ करोड़ की लागत से ड्रग वेयर हाउस बनकर तैयार है। करीब 5000 स्क्वायर मीटर में बने ड्रग वेयर हाउस में दवाओं को रखे जाने की योजना है। बीते स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम विशाल सिंह ने सीएमओ को निर्देश दिया था कि 30 अक्तूबर तक ड्रग वेयर हाउस का संचालन शुरू कर दिया जाए, लेकिन तकनीकी कारणों से अब तक ऐसा नहीं हो सका है। अब तक विद्युत कनेक्शन न होने के कारण ड्रग वेयर हाउस का संचालन नहीं हो सका है। अब इसमें संयुक्त निदेशालय की एनओसी का भी पेच फंस गया है। संयुक्त निदेशालय से विद्युत सुरक्षा एनओसी मिलने के बाद ही वेयर हाउस के संचालन का रास्ता साफ होगा। विभाग की ओर से एनओसी के लिए निदेशालय को मंडल स्तर से पत्र भेजा गया है। उम्मीद है एक सप्ताह के भीतर एनओसी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद संचालन का रास्ता साफ हो सकेगा।
विज्ञापन


-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट:

टीबी अस्पताल बना दवा का गोदाम

ज्ञानपुर। सरपतहां स्थित 100 बेड हाॅस्पिटल परिसर में टीबी अस्पताल है। इसे दवा का गोदाम बनाकर रखा है। जहां काॅरपोरेशन की दवा रखी है। ड्रग वेयर हाउस नहीं होने से टीबी अस्पताल अैर 100 बेड हाॅिस्प्टल के एक बिल्डिंग में दवा रखी गई। कार्यदायी संस्था पर स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से मेहरबान है।

वर्जन:

ड्रग वेयर हाउस संचालन को लेकर तैयारी करीब-करीब पूरी हो चुकी है। बस संयुक्त निदेशालय से विद्युत सुरक्षा एनओसी मिलने के बाद हैंडओवर होगा। एक दो दिन में एनओसी मिल जाएगी।

-डॉ. एसके चक, सीएमओ, भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed