{"_id":"5f6b49af8ebc3ed8f0201799","slug":"drm-was-upset-after-seeing-the-mess-rebuked-the-vassals-bhadohi-news-vns5488577106","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी देख बिफरे डीआरएम,मातहतों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी देख बिफरे डीआरएम,मातहतों को लगाई फटकार
विज्ञापन
ज्ञानपुर रोड स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम वीके पंजियार।
- फोटो : BHADOHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। मंडुआडीह-प्रयागराज रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य और ट्रेन परिचालन व्यवस्था की हकीकत देखने बुधवार को निकले डीआरएम वाराणसी वीके पंजियार ने भदोही जिले में स्थित रूट के विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी और अन्य दुर्व्यवस्था पर अधिकारियों की क्लास ली। ज्ञानपुर रोड स्टेशन के मुख्य द्वार पर स्टेशन का नाम नए सिरे से लिखवाने का निर्देश दिया।
ज्ञानपुर रोड, माधोसिंह रेलवे स्टेशनों पर व्याप्त गंदगी देख बिफरे डीआरएम ने मातहतों को फटकार लगाते हुए स्वच्छता अपनाने का निर्देश दिया। तीन दिन पूर्व दोहरीकरण के निर्माण कार्यों में मानक की अनदेखी एवं ट्रेनों के परिचालन में इंजीनियरिंग विभाग की ओर से बरती जा रही लापरवाहियों के मद्देनजर डीआरएम विशेष सैलून से औचक निरीक्षण पर निकले थे। स्टेशनों पर तैनात कर्मचारियों को सुरक्षा-संरक्षा का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन स्वच्छता अभियान से लेकर ट्रेनों के संरक्षित संचालन पर विशेष जोर दे रहा है। यदि इसमें किसी तरह अनदेखी बरती जाएगी तो जिम्मेदार कार्रवाई के दायरे में आने से नहीं बच पाएंगे। यात्रियों की सुरक्षा का पालन सभी की जिम्मेदारी है।
ज्ञानपुररोड, माधोसिंह स्टेशनों पर शौचालय, साफ-सफाई, दोहरीकरण, विद्युतीकरण का क्रमवार निरीक्षण कर वह टीम के साथ विशेष सैलून में सवार होकर विंडो ट्रेलिंग करते हुए झूंसी पहुंचे। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने रेल पथ जड़ाई, जर्जर कंक्रीट स्लीपर, बैलास्ट फैलाई, लाइन फिटिंग्स, क्रॉस ओवर लाइन, ओवर हेड ट्रैक्शन, कलर लाइट सिग्नल, सूचना-चेतावनी बोर्ड, स्टेशन सेक्शन, ब्लॉक सेक्शन, पर्याप्त दूरी के मानकों, दोहरीकरण की प्रगति का अवलोकन कर रेल विकास निगम के अधीन कार्यदायी संस्था जीडीसीएल के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय डीओएम रोहित गुप्ता, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर राजीव अग्रवाल, अतुल त्रिपाठी, पंकज केशरवानी, आशुतोष पांडेय विकास चंद्रा आदि उपस्थित रहे।