फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Driver-helper injured in truck-DCM collision

ट्रक-डीसीएम की टक्कर में चालक-खलासी घायल

Sun, 31 Oct 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Driver-helper injured in truck-DCM collision
गोपीगंज कोतवाली के अमवा में रविवार को सुबह राजमार्ग पर ट्रक और डीसीएम में टक्कर हो जाने से ट्रक चालक अफाक आलम (32), खलासी जमशाद (30) निवासी इटावा गंभीर रुप से घायल हो गए। जानकारी पर पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चालक अफाक आलम की हालत में सुधार न देखकर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

आस-पास के लोगों ने बताया कि सुबह लगभग पांच बजे प्रयागराज से वाराणसी की ओर ट्रक लेकर जा रहा अफाक आलम जैसे अमवां के पास पहुंचा था कि पहले से बल्ली लादकर खड़े डीसीएम में पीछे से टकरा गया। टक्कर जबरदस्त होने के चलते दोनों वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर और खुले नाला को पार करते हुए सर्विसलेन पर जाकर रुके। ट्रक चालक, खलासी क्षतिग्रस्त केबिन में घायल होकर पड़े रहे। चीख-पुकार सुनकर मौके पर आए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि जानकारी पर क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे लगवाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चालक अफाक आलम की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने लिखापढ़ी कर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया है। घटना के मामले में अभी तक किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर यातायात नियमों की अनदेखी नहीं रूक पा रही है। रविवार को सुबह अमवां के पास ट्रक और डीसीएम में हुई टक्कर प्रशासनिक लापरवाही को भी जिम्मेदार माना है। राहगीर दीनदयाल, सभाशंकर, कैशर अली, सर्फुद्दीन आदि ने बताया कि जिले की पूर्वी और पश्चिमी सीमा को जोड़ने वाले इस 30 किलोमीटर वाले राजमार्ग उत्तरी-दक्षिणी छोर पर जब तक अवैध ढंग से चलने वाले ढाबा, होटल, चाय-नाश्ता के दुकानदारों को चिन्हित नहीं कराया जाता है तब तक यातायात की अनदेखी होती रहेगी। पूर्व के दिनों में हो चुकी घटनाओं पर भी प्रशासन गंभीर नहीं है। ठंड और कोहरे को देखते हुए टोलप्लाजा के पश्चिमी छोर तक अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन कराने से दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। यातायात निरीक्षक शशिकांत ने बताया कि नोइंट्री के साथ प्रतिदिन भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जांच की जाती है। उच्चाधिकारियों का दिशा-निर्देश मिलने पर टोलप्लाजा तक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed