{"_id":"61bc0c52f3372b120f108e09","slug":"driver-and-conductor-died-by-burnt-due-to-two-truck-collision-in-bhadodi-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भदोही में हादसा: ट्रक से टकराने के बाद कंटेनर में लगी आग, चालक-खलासी की झुलसकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में हादसा: ट्रक से टकराने के बाद कंटेनर में लगी आग, चालक-खलासी की झुलसकर मौत
Fri, 17 Dec 2021 09:34 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 17 Dec 2021 09:34 AM IST
सार
एक ट्रक प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहा था। ऊंज के पास ट्रक से एक कंटेनर पीछे से टकरा गया। हादसे के कारण कंटेनर के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई।
विज्ञापन
जलने के बाद कंटेनर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
भदोही-प्रयागराज सीमा के पास ऊंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात करीब पौने तीन बजे कंटेनर पीछे से ट्रक से टकरा गया। इसके बाद कंटेनर में आग लगने से चालक और खलासी की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई। लेकिन, तब तक कंटेनर का काफी हिस्सा जल गया। चालक और खलासी राजस्थान के भीलवाड़ा के रहने वाले थे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, एक ट्रक प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहा था। ऊंज के पास ट्रक से एक कंटेनर पीछे से टकरा गया। हादसे के कारण कंटेनर के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते कंटेनर धू-धू कर जलने लगा। थाना प्रभारी पूजा कौर ने बताया कि आग में झुलसने से कंटेनर के चालक और खलासी की मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
फायर ब्रिगेड की गाड़ियाें की मदद से आग बुझाई गई। उप निरीक्षक अखिलेवर सिंह ने बताया कि कंटेनर में कपड़ा लदा था। कंटेनर राजस्थान के भीलवाड़ा का है। कंटेनर के मालिक विकास से पुलिस की फोन पर बात हुई। कंटेनर के चालक की पहचान नरेंद्र सिंह (32) और खलासी ईश्वर (21) दोनों निवासी भिलवाड़ा, राजस्थान के रूप में हुई।