फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Drain chokes, villagers demonstrated

नाली चोक, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 20 Mar 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Drain chokes, villagers demonstrated
ज्ञानपुर- चकवां मासर्ग पर दूषित पानी बहने के विरोध में प्रदर्शन करते नागरिक। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। नगर के पुरानी बाजार के वार्ड नंबर 11 में नाली चोक होने से घरों से निकलने वाला पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे नाराज नागरिकों ने शुक्रवार को नगर पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बाद भी दुर्व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया। इससे आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वच्छता को लेकर सरकार और प्रशासन भले ही गंभीर है, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था राम भरोसे है। जल निकासी के लिए बनी नालियों की समय-समय पर सफाई न होने से वह चोक हो जा रही हैं। नगर के वार्ड 11 में नाली चोक होने से 10 दिनों से दूषित पानी सड़क पर बह रहा है। इससे आसपास रहने वालों को दुर्गंध से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नागरिकों ने दो बार नगर पंचायत को प्रार्थना पत्र देकर व्यवस्था सुधारने की मांग की थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। इससे नाराज होकर नागरिकों ने नगर पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर जान मोहम्मद, मंगल यादव, सावित्री देवी, रंजीत गुप्ता, जितेंद्र, विकास, रोहित, सैय्यद, राजन, मो. सलीम, मो. जावेद, रोहित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed