फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dr. Shubham Maurya of Gyanpur selected in Civil Services

ज्ञानपुर के डॉ. शुभम मौर्या का सिविल सर्विसेज में चयन

Sat, 25 Sep 2021 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Dr. Shubham Maurya of Gyanpur selected in Civil Services
ज्ञानपुर नगर निवासी डॉ. शुभम मौर्या का सिविल सर्विसेज में चयन हुआ है। उन्हें 241वीं रैंक मिली है। शुक्रवार की शाम को जारी परिणाम में उनका नाम देखकर शुभचिंतकों ने बधाई दी। देर रात तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उनका चयन सिविल सर्विसेज में इसके पहले भी हो चुका है। उस समय 576वीं रैंक मिली थी। उस समय आईआईटीएस मिला था। वर्तमान में वह ट्रेनिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए डॉ. आरबी मौर्या को एक पुत्र शुभम और एक पुत्री नेहा मौर्या हैं। इनकी मां डॉ. कल्पना मौर्या हैं। बातचीत के दौरान डॉ. शुभम ने बताया कि उनकी पढ़ाई भदोही जिले से ही हुई है। कक्षा एक से 12वीं तक की पढ़ाई सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज से हुई। इसके बाद केजीएमसी लखनऊ से एमबीबीएस पूरा किया। शुरू से ही सिविल सर्विसेज को लक्ष्य मानकर आगे बढ़ने वाले डॉ. शुभम बताते हैं कि यह उनका पांचवा प्रयास था। चौथी बार साक्षात्कार दिए थे। कहा कि सिविल सर्विसेज में सफलता के लिए लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने की जरूरत होती है। नियकित और सही दिशा में किए गए प्रयास से सफलता जरूर मिलती है। सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, बहन और शुभचिंतकों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed