फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dr. Ambedkar's thoughts relevant, resolve to follow his footsteps

Bhadohi News: डॉ आंबेडकर के विचार प्रांसगिक, पदचिह्नों पर चलने का संकल्प

Sun, 14 Apr 2024 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar's thoughts relevant, resolve to follow his footsteps
ज्ञानपुर। भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती रविवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। प्रशासनिक अफसरों, राजनीतिक दलों संग संगठनों ने उनके चित्र, प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। विभिन्न संगठनों की ओर से गोष्ठी एवं रैली निकालकर संविधान निर्माता को नमन किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विशाल सिंह ने कैंप कार्यालय पर आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि डॉ आंबेडकर ने कुरीतियों को समाप्त करने के लिए कई कदम उठाए। विकास भवन में जिला विकास अधिकारी ज्ञान प्रकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर डीआईओएस विकायल भारती ने आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

सुरियावां में 52 बीघा तालाब स्थित बौद्ध बिहार स्थल से बाबा साहब के चित्र रथ पर सजाकर डीजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। औराई स्थित बसपा कार्यालय पर पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी मिर्जापुर लक्ष्मण राम ने कहा कि बाबा साहब दबे कुचले, शोषित समाज के लिए जीवन भर संघर्ष किया। अध्यक्षता बैजनाथ गौतम, संचालन शिव नारायण गौतम ने किया। ललित कुमार शास्त्री, जगत नारायण, जगदेव प्रसाद पाल आदि मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोरईं स्थित पार्क पर सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया। हृदय नारायण प्रजापति, अंजनी सरोज, रामधनी यादव मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी की ओर से सुरियावां स्थित कैंप कार्यालय पर आंबेडकर जी की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब के बनाए संविधान को आज कुचला जा रहा है, हमें इसके खिलाफ खड़े होने की जरूरत है। इस मौके पर अशोक यादव, राजेश मौर्य आदि रहे। ज्ञानपुर नगर, गोपीगंज के सोनखरी, जोगनिका और थानीपुर में युवाओं की ओर से आंबेडकर जी की शोभायात्रा निकाली गई। मौके पर संदीप कुमार, गोलू, अजय, विकास, आकाश, शिब्बू, राजकुमार गौतम आदि रहे।
औराई के उच्च प्राथमिक विद्यालय कोइलरा में भारतीय संविधान के शिल्पकार,आधुनिक भारत के निर्माता की जयंती मनाई गई। सुनीता देवी, प्रेमचन्द, इंद्रेश आदि रहे। मानव कल्याण सेवा समिति की ओर से संचालित वृद्ध जन आश्रम गोपीगंज में अंबेडकर जी का जयंती मनाई गई। इस मौके पर ज्ञानेंद्र फतेह बहादुर सिंह, प्रदोष कुमार, गौतम लाल मौर्य आदि रहे। औराई, घोसियां, माधोसिंह, महराजगंज, बाबूसराय, अमीरपट्टी, सहसेपुर, कठारी गांव में युवाओं ने रैली निकाली। मौके पर बैजनाथ गौतम, गुलाब, दयाशंकर गौतम, मोती गौतम, रमेश आदि रहे।

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयती पर भारतीय भीम गर्जना संघ (बीबीएस) की ओर से काशीराज इंटर कालेज औराई से भीम संकल्प रैली निकाली गई। यह रैली माधोसिंह, लालानगर, अमवामाफी गोपीगंज होते हुए हंडिया तक गई। इस मौके पर गुरु प्रसाद मदन, अजीत कुमार, प्रोफेसर विक्रम आदि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed