फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   'Double engine government has failed in UP'

‘यूपी में डबल इंजन की सरकार हो चुकी फेल’

Fri, 10 Sep 2021 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
'Double engine government has failed in UP'
अमवां में सपा के राष्ट्रीय महासचिव को मुकुट भेंट करती सपा नेत्री अंजनी सरोज। संवाद - फोटो : BHADOHI
लालानगर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने कहा कि यूपी में डबल इंजन की सरकार फेल हो गई है। मोदी जी को बाबा साहब का संविधान पसंद नहीं है। जिसके कारण सरकार संविधान को बदलने का कुचक्र रच रही है। समाज का हर वर्ग भाजपा सरकार से ऊब चुकी है। 2022 में सपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकेगा। वह शुक्रवार को अमवां में जनादेश सभा में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जनादेश यात्रा भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए निकला है। कहा कि जब मैं बसपा में था तब 15 लाख की मांग हुई थी। भाजपा सरकार महिलाओं को प्रलोभन देकर 450 की गैस को एक हजार कर दी। लाखों युवाओं को रोजगार का वादा किया, लेकिन लॉकडाउन में हजारों बेरोजगार हो गए। आज स्थिति यह है कि फसलों को बचाने के लिए साड़ की रखवाली करनी पड़ती है। 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा किया, लेकिन वह लगातार बढ़ रही है। कांग्रेस को सांपनाथ और भाजपा को नागनाथ बताया। कहा कि नौजवानों को सपा सरकार में लैपटॉप, लोहिया आवास, इंटरनेशनल स्टेडियम, एक्सप्रेस वे समेत कई योजनाओं का लाभ दिया गया। कहा कि बाबा साहब का बनाया संविधान मोदी जी को पसंद नहीं है। ब्राह्मणों का उत्पीड़न भाजपा सरकार में बढ़ गया है। इसके पूर्व जनादेश यात्रा का लोगों ने स्वागत किया। राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज को सपा नेत्री अंजनी सरोज ने चांदी का मुकुट भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक मधुबाला पासी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामला सरोज, पूर्व विधायक जाहिद बेग, बिंदू सरोज, अंजनी सरोज, सरिता बिंद, आरिफ सिद्दीकी, वीरेंद्र सरोज, सुभाष पासी, राजेश सोनकर, रामयज्ञ पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव, शेष नारायण यादव आदि रहे। अध्यक्षता निवर्तमान जिला अध्यक्ष बाल विद्या विकास यादव और संचालन हृदय नारायण प्रजापति ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed