फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Door to door delivery of corona medicine

डोर टू डोर हो रही कोरोना दवा का वितरण

Fri, 07 May 2021 04:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 04:19 PM IST
विज्ञापन
Door to door delivery of corona medicine
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण काल में अस्पतालों की ओपीडी बंद होने से गांवों में आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जिसके मद्देनजर कुछ सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मी ग्रामीणों की सहूलियत के लिए जरूरी एंटीबायोटिक, सर्दी, बुखार की दवाएं वितरित कर रहे हैं। कोविड-19 की जांच के बाद पॉजिटिव आने वालों को दूसरी जबकि अन्य लोगों को अन्य दवाएं दी जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के कारण निजी और सरकारी अस्पतालों की ओपीडी पखवारे भर से बंद चल रही है। इमरजेंसी में सिर्फ गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों का उपचार किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम करने के लिए गांवों में स्वास्थ्य टीम पहुंचकर एक-एक व्यक्ति की जांच कर रही है। इस दौरान पॉजिटिव आने वालों को होम क्वारंटीन कर जरूरी दवाएं दी जा रही है जबकि सामान्य फ्लू के कारण बीमार लोगों को भी दवा दी जा रही है। सुरियावां और औराई सीएचसी की टीमें सक्रिय होकर काम कर रही हैं। सीएचसी अधीक्षक सुरियावां डॉ. आरबी पाठक ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार गांवों में जांच कर दवाएं दी जा रही है। जिसका अच्छा परिणाम भी मिलने लगा है। शुक्रवार को मलेपुर, तेजीपुर, अभियां, पट्टीबेजांव गांवों में टीमें पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed