फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Do not lift the land beyond, but please bring Sindhu ur...

परे भूमि नहीं उठत उठाये, बर करि कृपासिंधु उर लाये...

Sat, 08 Oct 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Do not lift the land beyond, but please bring Sindhu ur...
सुरियावां नगर के भरत मिलाप में एक साथ खड़े चारो भाई। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/औराई/भदोही। परे भूमि नहीं उठत उठाये, बर करि कृपासिंधु उर लाये। स्यामल गात रोम भए ठाढ़े, नव राजीव नयन जल बाढ़े....। भरत जी प्रभु श्रीराम के चरणों में पृथ्वी पर पड़े हुए हैं। उठाए नहीं उठ रहे हैं। प्रभु श्रीराम ने उन्हें उठाकर गले से लगा लिया। 14 वर्षों बाद रावण पर विजय प्राप्त कर वन से लौटे प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का मिलन देख सभी के नयन सजल हो गए। हर कोई चारों भाइयों का स्नेहपूर्ण मिलन देख भाव-विभोर हो गया और पूरा परिसर ही चारो भाइयों के जयकारे से गूंज उठा। बृहस्पतिवार को जनपद के विभिन्न जगहों पर भरत मिलाप की भावपूर्ण झांकियां दिखाई गईं। भरत मिलाप के पहले कई आकर्षक झांकियां निकाली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक विपुल दूबे भरत मिलाप कार्यक्रम का उद्धाटन किया और कहा कि रामचरित मानस हमें यह संदेश देता है कि परिवार और समाज बिना त्याग के नहीं चलने वाला है। प्रभु श्रीराम त्याग के प्रतिमूर्ति थे, इसी प्रकार उनके भाई भरत जी ने भी उत्कृष्ट त्याग का उदाहरण दिया। चारों भाइयों के मिलन के लिए तैयारियां की गईं थीं। वहीं प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद दिखी। ज्ञानपुर, भदोही, सुरियावां, घोसिया आदि क्षेत्रों में भरत मिलाप के मौके पर लगे मेले का लोगों ने लुत्फ उठाया। मौके पर डीघ प्रमुख मनोज मिश्रा, डॉ. राकेश दूबे, रमेश पासी, विजय बिंद, तेगा सिंह आदि मौजूद रहे। घोसिया : नगर पंचायत खमरियां अंतर्गत भरत मिलाप में बृहस्पतिवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। नगर के लोगों ने आकर्षक झांकिया निकाली। विधायक दीनानाथ भाष्कर ने राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के मिलन के बाद चारों की भाइयों की आरती उतारी। भजईपुर कमेटी द्वारा लगभग एक दर्जन लाग निकाले गए। इसमें नवदुर्गा चेतगंज को प्रथम पुरस्कार एलईडी टीवी मिली। इस मौके पर राकेश द्विवेदी, कृष्ण कुमार केसरवानी, मनीष नंदन लाल, शिवजी बरनवाल, राजीव श्रीवास्तव, संतोष तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, शोभित श्रीवास्तव, विशाल तिवारी, संतोष केसरी आशीष जायसवाल आदि मौजूद रहे। सुरियावा : श्री रामलीला समिति सूरियावां की ओर से परंपरागत तरीके से भरत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम लंका विजय के बाद अयोध्या पहुंचने और भाई भरत से मुलाकात को बड़े ही मार्मिक तरीके से चित्रित किया गया। चारों भाइयों का मिलन देखने के बाद उपस्थित लोगों के नेत्र सजल हो उठे। मौके पर राधेश्याम गुप्ता, अवधेश ऊमर, अश्वनी साहू, नंदलाल गुप्ता, अशोक ऊमर, रामेश्वर प्रसाद उमर, छेदीलाल गुप्ता, रमाकांत गुप्ता,ठाकुर प्रसाद, गुड्डु, मोदनवल, हरिमोहन, विवेक, लवकुश, नमन, जय कुमार, प्रकाश कुमार, रमेश उमर, लवकेश सेठ, गिरिजा शंकर आदि उपस्थित रहे। भदोही नगर का ऐतिहासिक भरत मिलाप देखने के लिए शुक्रवार को तड़के शहरवासी उमड़ पड़े। कोविड काल के बाद यह पहला मौका था जब बिना रोकटोक श्रद्धालु लंका विजय के बाद लौटे भगवान श्री राम और भरत मिलन के साक्षी बने। इस मौके पर लगभग डेढ़ दर्जन लाग विमान देखने वालों की संख्या भी हजारों में रही। आनंद नगर गजिया में सजे भव्य मंच पर चारों भाइयों का मिलन होते देख लोगों की आंखें सजल हो उठीं। इस दौरान मेला क्षेत्र श्रीराम के नारों से गूंज उठा। रामलीला समिति भदोही के तत्वाधान में वर्षों से भरत मिलाप आयोजन की परंपरा रही है। चारों भाइयों के ऐतिहासिक मिलन को देखने के लिए शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। भीड़ अत्यधिक हो जाने से कार्यक्रम स्थल ने मेले का रूप ले लिया है। इसमें भारी संख्या में दुकानदार लाभान्वित होते हैं। रात लगभग दो बजे श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान रजपूरा से रवाना हुए थे। भरत मिलाप स्थल पर भरत और शत्रुघ्न उनका इंतजार कर रहे थे। भोर में 3 बजे जब चारों भाई आपस मिले तो लोग भावुक हो उठे। मिलन के समय उन पर पुष्प वर्षा की। पहली बार रेलवे ओवरब्रिज से लाग और विमान आया। आनंद नगर के लाग विमान मर्यादपट्टी, ठकुरा रोड, कटरा बाजार आदि घूमने के बाद लगभग 4 बजे अजिमुल्लाह चौराहे पर भगवान के राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, अजय गुप्ता, राजेश जायसवाल, कैलाश मिश्र, प्रिंस गुप्ता, विनीत बरनवाल, सतीश गांधी, अरविंद मौर्य, किशन जायसवाल, आदि मौजूद रहे।

ज्ञानपुर भरत मिलाप में गले मिलते प्रभु श्री राम भरत,लक्ष्मण शत्रुधन द्यसंवाद

ज्ञानपुर भरत मिलाप में गले मिलते प्रभु श्री राम भरत,लक्ष्मण शत्रुधन द्यसंवाद- फोटो : BHADOHI

ज्ञानपुर भरत मिलाप में नगर भ्रमण कराते लाग विमान।संवाद

ज्ञानपुर भरत मिलाप में नगर भ्रमण कराते लाग विमान।संवाद- फोटो : BHADOHI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed