{"_id":"6287c9c8c083dc265206366b","slug":"do-not-destroy-the-track-traders-in-the-name-of-encroachment-bhadohi-news-vns6545998181","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण के नाम पर पटरी व्यवसायियों को न उजाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण के नाम पर पटरी व्यवसायियों को न उजाड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। पटरी व्यवसायियों के हित में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने छह सूत्रीय मांगपत्र अधिशासी अधिकारी ज्ञानपुर आलोक रंजन को सौंपा।
नगर अध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर व्यवसायियों को उजाड़ना और उत्पीड़न नहीं रोका गया तो संगठन इसके विरोध में रणनीति बनाने के लिए विवश होगा। महामंत्री आनंद कुमार सोनी ने कहा कि एक ओर केंद्र और प्रदेश सरकार नगर, बाजार, शहरी क्षेत्रों में वेंडर जोन चिह्नित करने पर जोर दे रही हैं। दूसरी ओर नगर प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर छोटे-बड़े व्यवसायियों को उजाड़ने का प्रयास कर रहा है। दो वर्ष की महामारी ने व्यवसायियों को इस तरह तोड़ा है कि वह किसी न किसी व्यवसाय के माध्यम से उबरना चाहते हैं लेकिन नगर प्रशासन के आगे बेबस हो रहे हैं। मांग की कि अतिक्रमण के नाम पर पटरी व्यवसायियों को विस्थापन न किया जाए। ठेला, सब्जी, आटो स्टैंड के लिए नगर प्रशासन जमीन चिह्नित करे, नाली-नाले के ऊपर अतिक्रमण हटाने से पहले व्यापार प्रतिनिधि मंडल के साथ विचार किया जाए। इस मौके मुकेश कुमार स्वर्णकार, प्रदीप रावत, विनोद साहू, दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, ओमप्रकाश, संतोष वर्मा, पवन श्रीवास्तव आदि रहे।