{"_id":"6abc10e6eb986bb88c09ebf6","slug":"do-not-be-negligent-in-the-preparations-for-mlc-elections-dm-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-149322-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव की तैयारियों में न बरतें लापरवाही : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव की तैयारियों में न बरतें लापरवाही : डीएम
विज्ञापन
डीएम शैलेष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को एनआईसी सभागार में एमएलसी चुनाव की तैयारियों के लिए बैठक हुई। इस दौरन डीएम ने सभी प्रभारी अधिकारियों को चुनाव संबंधी आवंटित सभी कार्य निर्धारित समय में पूरा करने निर्देश दिया। उन्होंने आगाह किया कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।
उन्होंने स्टेशनरी के प्रभारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि मतदान पार्टियों के लिए आवश्यक स्टेशनरी की पैकिंग एवं अन्य व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराएं। एआरटीओ/प्रभारी यातायात को मतदान कार्मिकों की संख्या का आकलन कर आवश्यक संख्या में वाहनों की व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने की हिदायत दी।
उन्होंने सभी एसडीएम को मतदान केंद्रों का रोडमैप समय से तैयार करने का निर्देश दिया। बैठक में एडीएम शुभांगी शुक्ला आदि मौजूद रहीं। संवाद