फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   do forgery for offering employment

नौकरी के नाम पर ठगी,10 पर मुकदमा

Sat, 03 Sep 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
 रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। चौरी थानाक्षेत्र के चनईपुर गांव निवासी प्रमोद यादव की तहरीर पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ जालसाजी समेत कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। जालसाज रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ऐंठ रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में खलबली मच   गई है।
विज्ञापन


चनईपुर गांव निवासी प्रमोद यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जोगीपुर गांव निवासी रामसागर यादव रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर वर्ष 2011 में दिल्ली लिवाकर गया था। वहां बलिया निवासी ब्रह्मानंद नाम के व्यक्ति से संपर्क कराया। रेलवे में नौकरी दिलाने के लिए सात लाख 80 हजार रुपये लिए। एक माह के अंदर नियुक्ति पत्र मिलने का आश्वासन भी दिया गया। करीब एक माह गुजरने के बाद भी कुछ नहीं हुआ तो संपर्क किया।
विज्ञापन


आजकल करते-करते पांच साल का समय गुजर गया, लेकिन अब तक नौकरी नहीं मिली। पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। शुक्रवार को चौरी पुलिस ने रामसागर यादव, ब्रह्मानंद समेत 10 लोगों के खिलाफ जालसाजी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। औराई सीओ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed