फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DNA test will be done to find out the real identity of Mukesh Bind

Bhadohi News: मुकेश बिंद की वास्तविक पहचान के लिए होगा डीएनए टेस्ट

Wed, 09 Apr 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
DNA test will be done to find out the real identity of Mukesh Bind
कोतवाली के मदनपुर गांव के सूखे कुएं में मृत मिले मुकेश बिंद की वास्तविक पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। पुलिस ने उनके पिता अमृत लाल बिंद और सात वर्षीय पुत्र अंकित बिंद के सैंपल से मृतक का वास्तविक पता लगाएगी। गोपीगंज सीएचसी में दोनों के नमूने लिए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मदनपुर गांव निवासी मुकेश बिंद का शव सोमवार को गांव के ही एक सूखे कुएं में मिला था। वह तीन महीने से गायब था। कुएं से उठने वाली दुर्गंध के बाद उसके शव को बाहर निकाला जा सका। शव सड़ चुका था। कपड़ों से परिजनों ने उसकी पहचान की थी।
विज्ञापन

मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। मृतक की वास्तविक पहचान के लिए पुलिस ने डीएनए टेस्ट का सहारा लिया है। पुलिस उसके पिता और पुत्र के डीएनए सैंपल लेने के बाद उसकी जांच कराएंगे। जिससे यह स्पष्ट हो सके कि शव मुकेश बिंद की है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। अंतिम संस्कार दिन में 11 बजे के बाद बिहरोजपुर घाट पर हुआ। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। गांव छावनी बनी रही। करीब 50 पीएसी और पुलिस के जवान गांव में तैनात रहे। मुकेश बिंद की पत्नी और बच्चों के रोते देख हर किसी की आंखे नम हो गईं। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि युवक की वास्तविक पहचान के लिए मृतक के पिता और उसके पुत्र की डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है। मामले की सघन जांच चल रही है। वहीं आरोपियों से पूछताछ भी चल रही है। जल्द ही मामला स्पष्ट होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed