फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DMU stood for six hours bhadohi

ब्रेक जाम होने से सात घंटे स्टेशन पर खड़ी रही डीएमयू

Sun, 26 Jan 2020 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
DMU stood for six hours bhadohi
गोपीगंज। मऊ से प्रयागराज जा रही सवारी गाड़ी डीएमयू का ब्रेक शुक्रवार की रात वाराणसी-इलाहाबाद रेलखंड के ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर जाम हो गया। इससे ट्रेन छह घंटे से अधिक समय तक स्टेशन पर खड़ी रही। रात करीब आठ बजे स्टेशन पर पहुंची गाड़ी को रात दो बजे के बाद गड़बड़ी दूर करने के बाद वापस वाराणसी भेजा गया। तब तक प्लेटफॉर्म संख्या एक व्यस्त रहा। इससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मऊ जंक्शन से प्रयागराज जा रही अप डीएमयू ट्रेन जैसे ही ज्ञानपुर रोड स्टेशन पहुंची और उसे आगे बढ़ने का सिग्नल मिला, ट्रेन का ब्रेक जाम हो गया। माघ मेला में जाने के लिए यात्रियों की संख्या अधिक रही। तमाम यात्री सड़क मार्ग से प्रयागराज राज की ओर निकल गए। स्टेशन कर्मचारी से लेकर चालक दल भी काफी देर तक जाम हो चुके ब्रेक को ठीक करने का प्रयास करता रहा, लेकिन सफलता नहीं मिली। कंट्रोलर को जानकारी मिलने पर मंडल कार्यालय से पहुंचे तकनीकी कर्मचारियों ने रात दो बजे तक गड़बड़ी को दुरुस्त किया। इसके बाद डीएमयू को प्रयागराज न भेजकर पुन: वाराणसी वापस कर दिया गया। यात्रियों का आरोप था कि पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन माघ मेले में ट्रेनों को चलाने का दावा तो करता है, लेकिन तकनीकी खराबी से आए दिन बीच रास्ते में खड़ी हो जा रही डीएमयू के इंजन की क्षमता वृद्धि नहीं की जा रही है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। स्टेशन मास्टर अशोक कुमार वर्मा का कहना था कि मंडल कार्यालय वाराणसी को सारी हकीकत से अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed