{"_id":"60198e058ebc3e2dcb3422a8","slug":"dm-warns-solution-or-action-should-be-ready-within-a-week-bhadohi-news-vns572478846","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने चेताया, सप्ताह भर में करें समाधान या कार्रवाई को रहें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने चेताया, सप्ताह भर में करें समाधान या कार्रवाई को रहें तैयार
विज्ञापन
ज्ञानपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादी की बात सुनते तहसीलदार देवेंद्र यादव बाएं।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर आए मामलों का समाधान धीमी गति से होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई है। भदोही में तहसील दिवस पर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लंबित मामलों का समाधान एक सप्ताह में करें अन्यथा कार्रवाई को तैयार रहें। जिले के ज्ञानपुर, भदोही और औराई तहसील में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 311 प्रार्थना पत्र आए जिसमें 19 का समाधान हुआ और 292 लंबित रह गए। इससे दूर-दराज से आए फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ज्ञानपुर तहसील में एसडीएम चंद्रशेखर और तहसीलदार देवेंद्र यादव की देखरेख में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित दिवस में कुल 120 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें छह का समाधान हुआ। भदोही संवाददाता के अनुसार, भदोही तहसील में डीएम राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें 128 प्रार्थना पत्रों में नौ निस्तारित हुए। डीएम ने अधिकारियों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण तय अवधि में किया जाए। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि आगामी तहसील दिवस से पूर्व सभी शिकायतों का समाधान मानक के अनुसार हो जाए। अन्यथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसपी रामबदन सिंह, सीडीओ भानु प्रताप सिंह, एसडीएम योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
औराई संवाददाता के अनुसार, तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम आशीष कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। तहसील में कुल 63 मामले आए, जिसमें चार का समाधान हो सका। इस मौके पर तहसीलदार तनुजा निगम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
सबसे अधिक पूर्ति और राजस्व जुड़े मामले
ज्ञानपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को तीनों तहसीलों में कुल 311 मामले आए। इनमें पूर्ति और राजस्व से जुड़े 70 फीसदी से अधिक मामले कानों पर समय से अनाज का वितरण न होने, जमीन पर अवैध कब्जा से लेकर अन्य कई शिकायतें आईं। औराई क्षेत्र के कटरा की लालती देवी ने बताया कि उसकी जमीन पर मनबढ़ किस्म के लोगों ने अतिक्रमण किया है। कई बार शिकायत के बाद भी उसे कब्जा नहीं मिल सका। लालानगर के मनोज कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना के मामले में वह थाने से लेकर तहसील तक मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगा रहा है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी।